विज्ञापन

समाचार चक्र संवाददाता
पाकुड़। मुहर्रम पर्व 2026 को लेकर पाकुड़ पुलिस ने जिलेवासियों से शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की है। पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर जारी अपील में कहा गया है कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखना सभी नागरिकों की सामूहिक जिम्मेदारी है।पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि मुहर्रम से संबंधित सभी कार्यक्रम एवं जुलूस प्रशासन द्वारा निर्धारित मार्ग एवं स्थान पर ही आयोजित किए जाएं। निर्धारित रूट से किसी भी प्रकार का विचलन स्वीकार्य नहीं होगा। प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने में सभी लोग सहयोग करें।सोशल
विज्ञापन

विज्ञापन

मीडिया पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर—
पाकुड़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाले संदेश,भ्रामक सूचना, अफवाह,फोटो, वीडियो अथवा किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट,शेयर या अपलोड नहीं किया जाए। पुलिस सोशल मीडिया गतिविधियों पर लगातार नजर रखे हुए है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध विधि सम्मत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ग्रुप एडमिन की भी होगी जिम्मेदारी—
पुलिस ने सोशल मीडिया ग्रुप संचालकों और एडमिनों को भी सतर्क रहने की सलाह दी है। अपील में कहा गया है कि किसी भी व्हाट्सएप, फेसबुक या अन्य सोशल मीडिया समूह में भड़काऊ अथवा अवांछित पोस्ट साझा न होने दें। ऐसी सामग्री मिलने पर तत्काल उसे हटाने और संबंधित सूचना प्रशासन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी ग्रुप एडमिन की होगी।
अफवाहों से रहें दूर,तुरंत दें सूचना—
एसपी अनुदीप सिंह ने जिलेवासियों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और न ही उसे आगे बढ़ाएं। यदि कोई व्यक्ति सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने या अफवाह फैलाने का प्रयास करता है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। इसके लिए डायल 112 अथवा पुलिस द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
शांति और भाईचारे का दिया संदेश—
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पाकुड़ हमेशा से सामाजिक सौहार्द और भाईचारे की मिसाल रहा है। मुहर्रम जैसे महत्वपूर्ण पर्व को भी सभी समुदायों के सहयोग से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाए, ताकि जिले की गंगा-जमुनी तहजीब और मजबूत हो।
“शांति, सद्भाव और कानून का सम्मान ही सफल आयोजन की पहचान है। पाकुड़ पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर है।”

