Homeपाकुड़एसआईआर को ले स्कूलों में चला जागरूकता अभियान, एसी व सीओ ने...
Maqsood Alam
(News Head)

एसआईआर को ले स्कूलों में चला जागरूकता अभियान, एसी व सीओ ने ग्रामीणों को दी अहम जानकारी

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। अपर समाहर्ता (एसी) जेम्स सुरीन एवं अंचल अधिकारी (सीओ) अरविंद कुमार बेदिया के नेतृत्व में सोमवार को एसआईआर को लेकर सरकारी स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह जागरूकता कार्यक्रम उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय तिलभीठा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुमारपुर एवं मध्य विद्यालय नरोत्तमपुर में आयोजित किया गया। जिसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिक्षकों को भी कार्यक्रम में विशेष रूप से शामिल किया गया। आंगनबाड़ी सेविकाओं (बीएलओ) ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान ग्रामीणों को एसआईआर की प्रक्रियाओं के बारे में आसान और सरल शब्दों में बारीकी से जानकारी दी गई। अंचल अधिकारी अरविंद कुमार बेदिया ने फॉर्म भरने से लेकर जरूरी दस्तावेजों के बारे में विस्तार से बताया। किस परिस्थिति में कौन सा दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे और किस परिस्थिति में कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, इस संबंध में बेहतरीन तरीके से बताया। कहा कि एसआईआर को लेकर घबराने की कोई जरूरत नहीं है। अफवाहों पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं देना है। उन्होंने कहा कि एक भी योग्य और पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से नहीं हटेगा। उन्होंने कहा कि यदि आप पात्र भारतीय नागरिक हैं और आपका नाम वर्तमान मतदाता सूची में पंजीकृत नहीं है, तो फॉर्म छह एवं घोषणा पत्र के साथ जन्म तिथि के अनुसार स्वयं अथवा माता-पिता या स्वयं के साथ माता एवं पिता दोनों के दस्तावेज अलग-अलग परिस्थितियों में प्रस्तुत करने होंगे। यदि आपका जन्म 1 जुलाई 1987 से पहले भारत में हुआ है, तो आपको सिर्फ स्वयं का ही दस्तावेज देना होगा। यदि आपका जन्म 1 जुलाई 1987 से 2 दिसंबर 2004 के बीच भारत में हुआ है, तो आपको स्वयं के साथ माता अथवा पिता में से किसी एक का दस्तावेज देना होगा। यदि आपका जन्म 2 दिसंबर 2004 के बाद भारत में हुआ है, तो आपको स्वयं के साथ माता एवं पिता दोनों का दस्तावेज देना होगा। यदि आपका जन्म भारत के बाहर हुआ है एवं आपके माता-पिता भारतीय नागरिक हैं, तो आपको आपके जन्म वाले देश में स्थित भारतीय दूतावास से जारी जन्म प्रमाण पत्र देना होगा। यदि आपका जन्म भारत से बाहर हुआ है एवं आपके माता-पिता भारत के नागरिक नहीं है, तो आपको नागरिकता पंजीकरण प्रमाण पत्र देना होगा। उन्होंने एसआईआर को लेकर और भी जरूरी जानकारियां ग्रामीणों को दी। इस दौरान एसआईआर से संबंधित पंपलेट वितरण किया गया। जिसमें एसआईआर की प्रक्रिया और दस्तावेजों से जुड़ी जानकारियां उपलब्ध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments