Homeपाकुड़कटहल का पौधा और आदिवासी पगड़ी से हुआ नव पदस्थापित एसडीपीओ कुमार...
Maqsood Alam
(News Head)

कटहल का पौधा और आदिवासी पगड़ी से हुआ नव पदस्थापित एसडीपीओ कुमार गौरव का स्वागत,छात्र नेताओं ने उठाए शिक्षा और हॉस्टल सुरक्षा के मुद्दे

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़-पाकुड़ के नव पदस्थापित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार गौरव का छात्र नेता कमल मुर्मू एवं आदिवासी छात्र -छात्राओं ने पारंपरिक आदिवासी रीति-रिवाज के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उन्हें कटहल का पौधा भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया तथा आदिवासी पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया।स्वागत के दौरान छात्र नेताओं ने केवल औपचारिक मुलाकात तक खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि क्षेत्र की शिक्षा एवं छात्र हितों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया। छात्र नेता कमल मुर्मू ने आदिवासी हॉस्टल की सुरक्षा,मूलभूत सुविधाओं की कमी तथा के.के.एम. कॉलेज,पाकुड़ में पीजी (स्नातकोत्तर) की पढ़ाई नहीं होने की समस्या को एसडीपीओ के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा के लिए छात्रों को दूसरे जिलों का रुख करना पड़ता है,जिससे आर्थिक और सामाजिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।छात्रों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए एसडीपीओ कुमार गौरव ने भरोसा दिलाया कि आदिवासी हॉस्टल की सुरक्षा व्यवस्था को हर स्तर पर मजबूत किया जाएगा और छात्रों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। वहीं पीजी की पढ़ाई शुरू कराने की मांग पर उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह उनके अधिकार क्षेत्र का विषय नहीं है,लेकिन जब भी अवसर मिलेगा,इस मांग से उपायुक्त (डीसी) महोदया को अवगत कराकर छात्रों की आवाज़ पहुंचाने का प्रयास करेंगे।एसडीपीओ के इस सकारात्मक आश्वासन से छात्र नेताओं में उम्मीद जगी कि हॉस्टल सुरक्षा और छात्र हितों से जुड़े मामलों में प्रशासन संवेदनशीलता के साथ कार्य करेगा।इस अवसर पर अजय हेम्ब्रम (वरिष्ठ छात्रनायक), रोजिक मरांडी (उप-छात्रनायक), सर्वेश बेसरा, बिपिन सोरेन, सिकंदर हांसदा सहित कई आदिवासी छात्र उपस्थित रहे।छात्र नेता कमल मुर्मू ने कहा कि छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए उनका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा और शिक्षा व छात्र हितों से जुड़े हर मुद्दे को प्रशासन के समक्ष मजबूती से उठाया जाएगा।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments