Homeपाकुड़लिट्टीपाड़ा में ड्राइविंग लाइसेंस शिविर पहले ही दिन 46 आवेदन,45 को मिला...
Maqsood Alam
(News Head)

लिट्टीपाड़ा में ड्राइविंग लाइसेंस शिविर पहले ही दिन 46 आवेदन,45 को मिला लर्नर लाइसेंस

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। जिले में हर वाहन चालक के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस सुनिश्चित करने की दिशा में जिला परिवहन विभाग ने विशेष अभियान शुरू किया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश,परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा की पहल तथा उपायुक्त मेघा भारद्वाज के मार्गदर्शन में लिट्टीपाड़ा अंचल में आयोजित दो दिवसीय नवशिक्षु चालक अनुज्ञप्ति (लर्नर लाइसेंस) शिविर के पहले दिन लोगों का उत्साह देखने को मिला।
गुरुवार को आयोजित शिविर में 46 लोगों ने आवेदन किया,जिनमें से 45 आवेदकों को उसी दिन लर्नर ड्राइविंग लाइसेंस जारी कर दिया गया। जिला परिवहन कार्यालय ने प्राप्त आवेदनों का त्वरित निष्पादन करते हुए लाइसेंस वितरण की प्रक्रिया को सरल,पारदर्शी और समयबद्ध बनाया।जिला परिवहन पदाधिकारी मो. मोजाहिद अंसारी एवं लिट्टीपाड़ा अंचल अधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार ने लाभुकों को लर्नर लाइसेंस सौंपते हुए लोगों से अपील की कि वे दूसरे दिन भी अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ उठाएं तथा अपने आसपास के लोगों को भी इसकी जानकारी दें।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

सिर्फ लाइसेंस नहीं, सड़क सुरक्षा का भी दिया गया पाठ-

शिविर के दौरान वाहन चालकों और आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।अधिकारियों ने बिना वैध लाइसेंस वाहन नहीं चलाने,दोपहिया वाहन पर हेलमेट तथा चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की सलाह दी। साथ ही हिट एंड रन मुआवजा योजना,गुड सेमेरिटन (रहवीर) योजना, कैशलेस उपचार सुविधा एवं आपदा प्रबंधन से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए इनका लाभ लेने की प्रक्रिया भी समझाई गई।

जिलेभर में जारी रहेगा अभियान

जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर ऐसे शिविर लगातार आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक पात्र नागरिक आसानी से ड्राइविंग लाइसेंस बनवा सकें। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे इन शिविरों का लाभ उठाएं और सुरक्षित एवं नियमबद्ध यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने में अपनी भागीदारी निभाएं।कार्यक्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी मो. मोजाहिद अंसारी,अंचल अधिकारी सह बीडीओ संजय कुमार,जिला परिवहन कार्यालय के वरीय प्रधान लिपिक बरियर हेंब्रम,सड़क सुरक्षा टीम के सदस्य एवं जिला परिवहन कार्यालय के अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments