Homeपाकुड़नाबालिग छात्रा को भगा ले जाने का आरोप
Maqsood Alam
(News Head)

नाबालिग छात्रा को भगा ले जाने का आरोप

पाकुड़। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। आरोप किस्मत कदमसार के रहने वाला सुदीप मंडल नामक युवक पर लगा है। लड़की के पिता ने थाना में लिखित शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।

लड़की के पिता ने थाना में दिए आवेदन में कहा है कि उनकी लड़की हाई स्कूल में पढ़ती है। इस बार मैट्रिक परीक्षा भी दी हैं। लड़की ने 13 फरवरी को घर में कहा कि सर्टिफिकेट लेने जाना है और यह कहकर सुबह करीब 11:30 बजे घर से निकली। इसके बाद वापस नहीं लौटी। मैंने अपने रिश्तेदार और कई जगहों पर खोजबीन की। लेकिन कोई पता नहीं चल पाया।

इधर शनिवार को खबर मिला कि किस्मत कदमसर गांव का रहने वाला सुदीप मंडल नामक युवक ने शादी का झांसा देकर लड़की को ले गया है। पिता ने पुलिस से मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments