Homeपाकुड़साधारण परिवार का बेटा अनस बना इंटर कॉमर्स का जिला टॉपर
Maqsood Alam
(News Head)

साधारण परिवार का बेटा अनस बना इंटर कॉमर्स का जिला टॉपर

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

मकसूद आलम की ग्राउंड रिपोर्ट

पाकुड़-कड़ी मेहनत,लगन और हौसले के दम पर साधारण परिवार के बेटे अनस आलम ने इंटर कॉमर्स परीक्षा में जिला टॉपर बनकर पूरे जिले का नाम रोशन किया है। अनस की इस शानदार सफलता से परिवार, विद्यालय और इलाके में खुशी का माहौल है।अनस ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और नियमित पढ़ाई को दिया।अनस आलम ने कहा की प्राइमरी शिक्षा एलिट पब्लिक स्कूल से हासिल किया, वहीं मैट्रिक में 82 प्रतिशत अंक हासिल किया था. जबकि इंटर कॉमर्स में 85.8 प्रतिशत अंक लाकर जिला टॉपर बनने का सौभाग्य प्राप्त किया है. उन्होंने कहा की सीमित संसाधनों के बावजूद कभी हार नहीं मानी और हर दिन मेहनत जारी रखी।अनस के पिता जहांगीर आलम साधारण कामकाज कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं,लेकिन बेटे की पढ़ाई में कभी कमी नहीं आने दी।जिला टॉपर बनने की खबर मिलते ही घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया।रिश्तेदारों,दोस्तों और स्थानीय लोगों ने मिठाई खिलाकर अनस को शुभकामनाएं दीं। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षक बिनोद तीरथानी ने भी अनस की उपलब्धि पर गर्व जताते हुए कहा कि उसकी मेहनत अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

जोखिम उठाकर बड़ा बिजनेस मैन बनना चाहता है अनस आलम—

साधारण परिवार से आने वाले होनहार छात्र अनस आलम पिता जहांगीर आलम पाकुड़ शहर के तांतीपाड़ा मोहल्ला का रहने वाला हैं.जबकि अनस की मां यास्मीन प्रवीण गृहणी है.अनस ने बताया कोलकाता में रहकर चार्टेड अकाउंट की पढ़ाई करना चाहता हैं.पढ़ाई पूरा करने के बाद बड़ा बिजनेस मैन बनने का सपना देख रहे हैं। इंटर कॉमर्स में शानदार प्रदर्शन करने वाले अनस का कहना है कि जिंदगी में बड़ा मुकाम हासिल करने के लिए जोखिम उठाना जरूरी होता है।अनस आलम ने बताया कि वह भविष्य में ऐसा व्यवसाय स्थापित करना चाहते हैं,जिससे युवाओं को रोजगार मिल सके और अपने क्षेत्र का नाम देशभर में रोशन हो। उन्होंने कहा कि छोटे स्तर से शुरुआत कर मेहनत और नई सोच के दम पर आगे बढ़ना ही उनका लक्ष्य है।अनस के अनुसार बिजनेस की दुनिया में चुनौतियां और जोखिम दोनों होते हैं, लेकिन जो लोग कठिन परिस्थितियों से लड़ना जानते हैं वही सफलता हासिल करते हैं। उन्होंने युवाओं से भी पढ़ाई के साथ हुनर विकसित करने और आत्मनिर्भर बनने की अपील की।परिजनों ने बताया कि अनस बचपन से ही मेहनती और कुछ अलग करने की सोच रखने वाला छात्र रहा है। उसकी सोच और मेहनत को देखकर परिवार को उम्मीद है कि वह आने वाले समय में एक सफल उद्यमी बनकर क्षेत्र का नाम रोशन करेगा.अनस की सफलता यह साबित करती है कि मेहनत और आत्मविश्वास के आगे आर्थिक कठिनाइयाँ भी छोटी पड़ जाती है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments