Homeपाकुड़कॉमर्स इंस्टिट्यूट के इंटर कॉमर्स के सभी छात्र पास
Maqsood Alam
(News Head)

कॉमर्स इंस्टिट्यूट के इंटर कॉमर्स के सभी छात्र पास

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। शहर के सिंधीपाड़ा में संचालित कॉमर्स इंस्टिट्यूट के सभी छात्रों ने बारहवीं में सफलता पाई है। यह जानकारी कॉमर्स इंस्टिट्यूट के संचालक विनोद तिर्थानी ने दी है। उन्होंने बताया कि बुधवार को 12वीं कक्षा का रिजल्ट प्रकाशित किया गया। जिसमें छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। कॉमर्स इंस्टिट्यूट सिंधीपाड़ा पाकुड़ के सभी छात्रों ने फर्स्ट डिवीजन पास करके हमेशा की तरह मिसाल कायम किया है। उन्होंने बताया कि अनस आलम ने जिला टॉपर बनकर जिदातो इंटरमीडिएट कॉलेज में सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त किया। वहीं दूसरी ओर जिला में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले आदित्य गौतम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कॉमर्स इंस्टिट्यूट में अपना नाम द्वितीय स्थान पर रखा। जिदातो इंटरमीडिएट कॉलेज के कॉमर्स शिक्षक विनोद तिर्थानी ने बताया कि दोनों ही छात्र बड़े ही मेधावी और परिश्रमी रहे हैं। जिनका नतीजा सबके सामने है। कॉमर्स इंस्टिट्यूट सिंधीपाड़ा के संचालक विनोद तिर्थानी ने कहा कि मुझे पहले से ही यकीन था कि यही दोनों छात्र जिला में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करेंगे। उनका कहना था आगे चलकर यह दोनों छात्र पाकुड़ में अपना नाम भी रोशन करेंगे और सीए और एमबीए कर एक बेहतर मार्गदर्शक बनेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments