विज्ञापन

प्रभात मंत्र संवाददाता
विज्ञापन

विज्ञापन

पाकुड़-शहर के गोकुलपुर स्थित पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार को केंद्र की भाजपा सरकार की नीतियों एवं बढ़ती महंगाई के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया।धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता झामुमों जिला अध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम ने किया.कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली ने किया.वहीं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए महंगाई पर रोक लगाने की मांग की।कार्यकर्ताओं ने धनुषपूजा स्थित झामुमों कार्यालय से पैदल मार्च करते हुए धरना स्थल पहुँच सभा में तब्दील हो गया.धरना को संबोधित करते हुए झामुमो जिला अध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम ने कहा की पेट्रोल,डीजल, रसोई गैस सहित खाद्य पदार्थों की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है,जिससे आम जनता परेशान है।

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार महंगाई नियंत्रित करने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है।ईस्लाम ने कहा कि गरीब,मजदूर और मध्यम वर्ग के लोग सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। घरेलू बजट बिगड़ चुका है और आम लोगों का जीवन यापन कठिन हो गया है।
जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली व सांसद प्रतिनिधि श्याम यादव ने सरकार से अविलंब महंगाई कम करने तथा आम जनता को राहत देने की मांग की।धरना प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां एवं बैनर लेकर विरोध जताया। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण लगाने की मांग की गई। केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी ने चेतावनी दी कि यदि महंगाई पर अंकुश नहीं लगाया गया तो पार्टी आगे भी चरणबद्ध आंदोलन करेगी।

कार्यक्रम में ये भी थे मौजूद…
जिला सचिव माइकल मुर्मू,जिला उपाध्यक्ष पीटर मरांडी,जिला संगठन सचिव अनारूद्दीन मियां, जिला संगठन सचिव मुसलोद्दीन अंसारी,जिला सह सचिव जहूर आलम, जिला सह सचिव लाल मोहम्मद अंसारी,जिला सह सचिव कुणाल अल्फ़्रेड हेम्ब्रम,केंद्रीय सदस्य सह युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील टुडू, केंद्रीय सदस्य उमर फारूक,केंद्रीय सदस्य पिंकु शेख,केंद्रीय सदस्य मिथिलेश घोष,महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेम्ब्रम, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष कदम रसूल, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला सचिव दिलीप मरांडी,नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह,नगर सचिव नूर आलम,पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मुसलोद्दीन शेख, सचिव राजेश सरकार, हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष इसहाक अंसारी, लिट्टीपाड़ा प्रखंड अध्यक्ष प्रसाद हाँसदा,सचिव जावेद आलम,अमड़ापाड़ा प्रखंड अध्यक्ष श्यामलाल हाँसदा, सचिव जहीरुद्दीन मियां,महेशपुर प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल उदूद, पाकुड़िया प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हाँसदा,सचिव मैनुद्दीन अंसारी,युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष दीपू मुर्मू, रेजाउल हक,महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सुष्मिता मुर्मू, बुद्धिजीवी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष प्रकाश सिंह,पाकुड़ प्रखंड उपाध्यक्ष अजफारुल शेख,अमड़ापाड़ा प्रखंड के प्रखंड उपाध्यक्ष कालीदास मुर्मू,महेशपुर प्रखंड के प्रखंड उपाध्यक्ष एनामुल हक, लिट्टीपाड़ा प्रखंड के प्रखंड उपाध्यक्ष रंजन साहा,जिला कार्यकारिणी सदस्य नारायण भगत, जिला कार्यकारिणी सदस्य अख्तर आलम,जिला मीडिया प्रभारी आफताब आलम, अमड़ापाड़ा प्रखंड के प्रखंड संगठन सचिव रंजीत पंडित,जब्बार अंसारी, रामसिंह टुडू, मोसरर्फ हुसैन,मोबारक हुसैन,हबीबुर्रहमान, अशोक भगत,सोनू आलम,मतीन अंसारी, राजेश यादव,एनामुल अंसारी, ईमरान आलम, सोनम हाँसदा,अंसुर अंसारी, फुरकान शेख, जाकिर हुसैन,सबूर अंसारी,तनवीर आलम, अब्दुल हलीम अंसारी, दयानंद भगत,मथियास टुडू,दिलीप रजवार, चारलेश मरांडी,ब्रेंथियूस, अन्ना हेम्ब्रम,सोनम हेम्ब्रम, विनीता मुर्मू,सुहागिनी मुर्मू, रिंकी मरांडी,एलिना सोरेन सहित सैकड़ों की संख्या में महिला व पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित थे।


