समाचार चक्र संवाददाता
पाकुड़। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर- 2026) के तहत जिले में अनमैप्ड और विसंगति वाले मतदाताओं के मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए मंगलवार, 1 सितंबर को विशेष सुनवाई का आयोजन किया जा रहा है। जिला प्रशासन ने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केंद्रों के लिए नोडल अधिकारियों, सुनवाई स्थलों और समय-सारणी की सूची जारी कर दी है। सुनवाई के दौरान संबंधित मतदाता अपने दावों और आपत्तियों के समर्थन में आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करेंगे, जिसकी प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा स्थल पर ही जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विधानसभा वार प्रमुख सुनवाई स्थल एवं नामित अधिकारी:
लिट्टीपाड़ा (अजजा.) विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बांडू, मतदान केंद्र 44 से 45 में अनुमंडल पदाधिकारी साइमन मरांडी (211 मतदाता), मुर्गाडांगा, मतदान केंद्र 136-140 में बीडीओ टुडू दिलीप (213 मतदाता), केंदुआ, मतदान केंद्र 169-171 में सीओ मनोज कुमार (136 मतदाता), जामजोड़ी मतदान केंद्र 27-29 में बीडीओ संजय कुमार (217 मतदाता), जराकी मतदान केंद्र संख्या 206, 207, 211, 212 में बीडीओ प्रमोद कुमार गुप्ता (287 मतदाता), बोहड़ा मतदान केंद्र 233, 237, 238 में सीओ औसाफ अहमद खां (107 मतदाता), गोपीकांदर व टायजोर मतदान केंद्र संख्या 262, 272-274 में बीडीओ विजय प्रकाश मरांडी (गोपीकांदर) (265 मतदाता)।
पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्रखंड सह अंचल कार्यालय बरहरवा (तल्ला व भू-तल) में बीडीओ सनी कुमार दास एवं सीओ अनोज कुमार (क्रमशः 204 और 177 मतदाता), नगर पंचायत कार्यालय बरहरवा मतदान केंद्र 71-72 में दीपक कुमार (कार्यपालक पदाधिकारी) (213 मतदाता), नरोत्तमपुर पंचायत भवन मतदान केंद्र 187 में त्रिभुवन सिंह कार्यपालक दंडाधिकारी (161 मतदाता), इलामी मतदान केंद्र 227 में सीओ अरविंद बेदिया (200 मतदाता), शहरकोल पंचायत भवन मतदान केंद्र 290-291 में डीएसओ कुमार अभिषेक सिंह (210 मतदाता), नसीपुर पंचायत भवन मतदान केंद्र 344 में कांति रश्मि ,कार्यपालक दंडाधिकारी- (235 मतदाता), निशानपाड़ा मतदान केंद्र 374 में डीपीआरओ प्रतिलता मुर्मू (200 मतदाता), पोचाधोल पंचायत भवन मतदान केंद्र 406 में नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी अमरेंद्र चौधरी (1600 मतदाता)।
महेशपुर (अजजा) विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत शिवरामपुर पंचायत भवन मतदान केंद्र 51-53 में ईआरओ सह डीएलआरडीसी अमित कुमार (202 मतदाता), मानिकपुर पंचायत भवन मतदान केंद्र 155-157 में जिला कृषि पदाधिकारी अभिषेक मिश्र (148 मतदाता), चंडालमारा मतदान केंद्र 42-43 में एईआरओ सह बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव 186 मतदाता), दमदमा व बाकुड़ा (मतदान केंद्र 160-165, 174-179 में एईआरओ सह सीओ संजय कुमार सिन्हा (98 मतदाता), चौकीशाल मतदान केंद्र 227, 228, 235-240 में जिला सहकारिता पदाधिकारी चंद्रजीत खलको (178 मतदाता), पाकुड़िया पंचायत भवन मतदान केंद्र 272-275 में एईआरओ सह बीडीओ सोमनाथ बनर्जी (219 मतदाता)।
जिला प्रशासन की अपील
जिला प्रशासन ने संबंधित क्षेत्रों के सभी अनमैप्ड मतदाताओं से अपील की है कि वे समय पर निर्धारित स्थल पर उपस्थित होकर अपने पहचान व निवास संबंधी आवश्यक प्रमाण पत्रों की जांच करवाएं ताकि मतदाता सूची में त्रुटिरहित सुधार किया जा सके।
