Homeपाकुड़हिरणपुर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा प्रहार, ब्राउन शुगर...
Maqsood Alam
(News Head)

हिरणपुर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा प्रहार, ब्राउन शुगर व गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

राधेश्याम रविदास /कुंदन रविदास की रिपोर्ट

पाकुड़ -जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। घाघरजानी गांव में की गई छापेमारी में पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा और ब्राउन शुगर बरामद करते हुए दो कथित तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई ने क्षेत्र में संचालित नशे के अवैध कारोबार को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।गुप्त सूचना के आधार पर एसडीपीओ कुमार गौरव,अंचल अधिकारी मनोज कुमार एवं थाना प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने घाघरजानी गांव स्थित कृष्णा साहा के घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान पुलिस ने 1 किलो 672 ग्राम गांजा तथा 25 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

इलेक्ट्रॉनिक तराजू ने खोले संगठित कारोबार के संकेत—

छापेमारी के दौरान पुलिस ने चार इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी जब्त किए हैं।जांचकर्ताओं का मानना है कि इन उपकरणों का उपयोग नशीले पदार्थों की तौल एवं पैकेजिंग में किया जाता था। इसके अलावा एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है, जिसका उपयोग कथित रूप से सप्लाई नेटवर्क में किया जाता था।पुलिस का मानना है कि इलेक्ट्रॉनिक तराजू की बरामदगी इस बात की ओर इशारा करती है कि मामला केवल व्यक्तिगत उपयोग का नहीं,बल्कि संगठित तरीके से संचालित किए जा रहे अवैध कारोबार से जुड़ा हो सकता है।

कौन हैं गिरफ्तार आरोपी?

पुलिस ने मौके से सूरज दुबे और कृष्णा साहा को गिरफ्तार किया है। दोनों से पूछताछ जारी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद ब्राउन शुगर और गांजा की खेप कहां से लाई गई थी तथा इसकी सप्लाई किन-किन क्षेत्रों में की जाती थी।

जांच का दायरा बढ़ेगा तो परत दर होंगे खुलासा….

पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस अब इस पूरे मामले को एक बड़े नेटवर्क से जोड़कर देख रही है। मोबाइल कॉल डिटेल, वित्तीय लेन-देन और संपर्क सूत्रों की भी जांच की जा रही है। संभावना जताई जा रही है कि पूछताछ के आधार पर इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक भी पुलिस जल्द पहुंच सकती है।

युवाओं को निशाना बना रहा नशे का कारोबार—

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ समय से क्षेत्र में नशे के बढ़ते प्रचलन को लेकर चिंता बढ़ी थी। ग्रामीणों ने पुलिस कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे अभियान युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

पुलिस का कड़ा और सख्त संदेश—

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार गौरव ने कहा कि क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। किसी भी कीमत पर मादक पदार्थों के कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

जांच के प्रमुख बिंदु—

:–1 किलो 672 ग्राम गांजा बरामद
:–25 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त
:– चार इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद
:– एक मोटरसाइकिल जब्त
:– दो आरोपी गिरफ्तार
:– सप्लाई नेटवर्क की जांच जारी
:– अन्य संदिग्धों की तलाश में पुलिस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments