Homeपाकुड़श्याम नगर में बहा विकास का जल: वार्ड संख्या 15 में पहुंचा...
Maqsood Alam
(News Head)

श्याम नगर में बहा विकास का जल: वार्ड संख्या 15 में पहुंचा गंगा का पानी, दीपक मिश्रा के घर मिला पहला कनेक्शन

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 15 स्थित श्याम नगर के लोगों के लिए लंबे इंतजार के बाद खुशियों की सौगात आई है। बहुप्रतीक्षित गंगा जलापूर्ति योजना के तहत श्याम नगर में गंगा का पानी पहुंच गया। इस ऐतिहासिक पहल के तहत क्षेत्र का पहला घरेलू जल कनेक्शन दीपक मिश्रा के घर में दिया गया।गंगा जल की पहली धार घर तक पहुंचते ही स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। वर्षों से स्वच्छ और नियमित पेयजल की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए यह किसी सपने के साकार होने जैसा है। अब श्याम नगर के निवासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध होने का रास्ता खुल गया है।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

इस अवसर पर वार्ड पार्षद चंचल सिंह ने कहा कि गंगा जल योजना क्षेत्र के लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव लाएगी।उन्होंने कहा कि स्वच्छ पेयजल हर नागरिक का अधिकार है और इस दिशा में नगर परिषद लगातार कार्य कर रही है।

वहीं, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अमरेंद्र चौधरी ने कहा कि गंगा जलापूर्ति योजना का लाभ धीरे-धीरे वार्ड के सभी घरों तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने लोगों से जल संरक्षण और पानी के सदुपयोग की अपील भी की।कार्यक्रम के दौरान मनीष मिश्रा, सुमन जी, बबलू सिंह और रविशंकर झा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने इस उपलब्धि को क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

लोगों के लिए राहत, विकास की नई पहचान—

श्याम नगर में गंगा जल पहुंचना केवल एक सरकारी योजना का क्रियान्वयन नहीं, बल्कि हजारों लोगों की वर्षों पुरानी मांग और उम्मीदों की पूर्ति है। स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में कमी आएगी और लोगों का जीवन अधिक सुविधाजनक बनेगा।गंगा की धारा अब केवल नदी तक सीमित नहीं, बल्कि श्याम नगर के घरों तक पहुंचकर विकास और खुशहाली की नई कहानी लिख रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments