Homeपाकुड़लोकसभा चुनाव में राजमहल से भाजपा की जीत पक्की- बाबूधन मुर्मू
Maqsood Alam
(News Head)

लोकसभा चुनाव में राजमहल से भाजपा की जीत पक्की- बाबूधन मुर्मू

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। सदर प्रखंड अंतर्गत सालबोनी गांव में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को ग्रामीणों ने सुना। जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू मुख्य रूप से शामिल हुए। प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुनने के पश्चात पूर्व जिप अध्यक्ष बबुधन मुर्मू ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी के संबोधन से देशवासियों में ऊर्जा का संचार होता है। विशेष कर युवाओं को अलग एनर्जी मिलती है। उन्होंने कहा कि देश के विकास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच और विचारधारा ने क्रांति ला दिया है। लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश का नेतृत्व कर रहे हैं। आगामी लोकसभा चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के साथ नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश का बागडोर संभालेंगे। प्रधानमंत्री की लोकप्रियता का प्रभाव राजमहल लोकसभा क्षेत्र में भी है। आगामी लोकसभा चुनाव में राजमहल से भाजपा जीतने जा रही है। यहां की जनता ने भाजपा को जिताने का मन बना लिया है। पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष एवं भाजपा नेता बाबूधन मुर्मू ने कहा कि राजमहल के सर्वांगीण विकास के लिए भाजपा की जीत जरूरी है।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments