Homeअमड़ापाड़ासड़क हादसे में जान गंवा बैठे तीन होनहार छात्रों के शोकाकुल परिजनों...
Maqsood Alam
(News Head)

सड़क हादसे में जान गंवा बैठे तीन होनहार छात्रों के शोकाकुल परिजनों से मिले सांसद

गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिया हर संभव सहयोग का आश्वासन

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

ललन झा@समाचार चक्र

अमड़ापाड़ा। भीषण सड़क हादसे में गत शुक्रवार को अपनी जान गंवा बैठे तीन होनहार छात्र बिट्टू मरांडी, बाबूलाल मरांडी एवं जोहन मूर्मू के शोक संतप्त परिजनों से मिल सांसद विजय हांसदा ने गहरी संवेदना व्यक्त किया। इस विपरीत हालात में परिवार को ढांढ़स बंधाया। वो रविवार को सर्वप्रथम प्रखंड के निपनिया गांव पहुंच जोहन के आवास पर गए। अपने सांसद को देख परिजनों व ग्रामीणों के आंसू थम नहीं रहे थे। उन्होंने सबों को हिम्मत देते हुए उन्हें हर संभव आर्थिक सहयोग का भरोसा दिया। फिर वो बिट्टू और बाबूलाल के अमड़ापाड़ा बाजार से निकट सितुम टोला स्थित आवास पर पहुंचे। परिजनों से मिल आत्मीय संवेदना जताते हुए दुःख की इस घड़ी में उनके साथ होने का अहसास कराया। बिट्टू के पिता विश्वनाथ मरांडी ने सांसद को बताया कि बिट्टू और बाबूलाल पढ़ाई लिखाई के अलावा खेलकूद में भी काफी तेज थे। वे मेहनती थे। जिला स्तर पर दोनों का चयन खेलो झारखंड खेल प्रतियोगिता में हुआ था। गत 27 अक्टूबर की शाम ये दोनों अपने मित्र जोहन के साथ उस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए रांची निकले थे। किन्तु, ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था। नीयति ने एक पल में सब कुछ तबाह कर दिया। सांसद श्री हांसदा ने परिजनों को शांत्वना देते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिया। सांसद के साथ इस दौरान झामुमो के जिलाध्यक्ष श्याम यादव, सचिव सुलेमान बासकी, प्रखंड सचिव जहीरूद्दीन मियां, प्रखंड उपाध्यक्ष कोर्नेलियस हेंब्रम, जिला सदस्य संतोष भगत, प्रेम रजक, संजीत भगत के अलावे अमित भगत, सज्जाद अंसारी, नाजीर किस्कू, इमरान अंसारी, लखीराम हेंब्रम, धानो मरांडी आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments