Homeपाकुड़डीसी ने नव पदस्थापित एसपी को उपलब्ध कराया 25 कंप्यूटर, पांच सौ...
Maqsood Alam
(News Head)

डीसी ने नव पदस्थापित एसपी को उपलब्ध कराया 25 कंप्यूटर, पांच सौ छाता व बरसाती

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। डीसी मनीष कुमार ने गुरुवार को नव पदस्थापित एसपी निधि द्विवेदी को प्रभार ग्रहण के बाद पुलिस विभाग से संबंधित कार्यों के निष्पादन के लिए 25 कंप्यूटर सेट उपलब्ध कराया। इसके साथ-साथ पुलिस कर्मियों के लिए छाता और बरसाती भी मुहैया कराया। इस संबंध में जानकारी देते हुए निवर्तमान एसपी प्रभात कुमार ने कहा कि पुलिस विभाग में विभिन्न कार्यों के निष्पादन के लिए कंप्यूटर की जरूरत महसूस हुई। इस पर मैंने उपायुक्त से चर्चा की। उपायुक्त के द्वारा 25 कंप्यूटर पुलिस विभाग को उपलब्ध कराया गया है। मैं उपायुक्त महोदय का शुक्रगुजार हूं, कि उन्होंने पुलिस विभाग के लिए 24 घंटे से भी कम समय में उपलब्ध करा दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में कार्यरत सारे पदाधिकारी और पुलिस कर्मी दिन-रात धूप और बारिश में काम करते हैं। अपने स्वास्थ्य की परवाह किए बिना कर्तव्यों के पालन में लगे रहते हैं। इस दौरान उन्हें बारिश और धूप में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मैंने उपायुक्त महोदय से इस पर चर्चा करते हुए पुलिसकर्मियों के लिए छाता और बरसाती के लिए इशारा मात्र किया था। उपायुक्त महोदय ने इस पर त्वरित पहल करते हुए 500 पुलिसकर्मियों के लिए छाता और बरसाती उपलब्ध कराया है। यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि आज विदाई के बेला में भी मेरी उपस्थिति में उपायुक्त महोदय के द्वारा पुलिस कर्मियों को यह उपलब्ध कराया गया।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments