Homeपाकुड़मवेशी व्यापारी से पिस्टल की नोक पर की गई लाखो की छिनतई
Maqsood Alam
(News Head)

मवेशी व्यापारी से पिस्टल की नोक पर की गई लाखो की छिनतई

पी दास@समाचार चक्र

पाकुड़-जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार अपरान्ह शहरग्राम – डांगापाड़ा पथ के तेलोपाडा निकट बाइक में सवार छह अपराधियो ने मवेशी व्यापारी से पिस्टल की नोक पर करीब 6.45 लाख रुपये की छिनतई कर लिया । इसकी सूचना मिलने साथ पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी में लगी हुई है। व्यापारी बंगाल के वीरभूम जिला अंतर्गत पायकोड निवासी केताबुल मलिक ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार को हम पांच मवेशी व्यापारी हिरणपुर स्थित सरकारी मवेशी हाट आये थे। हाट से हम पांचो व्यापारी तीन बाइक में सवार होकर शहरग्राम के रास्ते वापस घर की और लौट रहे थे। हम काफी आगे चल रहे थे । साथी व्यापारी काफी पीछे चल रहा था ।अपरान्ह करीब 4.10 बजे पीछे से आ रहे तीन बाइक में सवार छह अपराधियो ने मुझे घेर लिया। सभी अपराधी हथियार से लैस था। इसमे से एक ने पिस्टल सटाकर करीब 6.45 लाख रुपये छीन लिया व बाइक में सवार होकर झाड़ी की ओर भाग निकला। व्यापारी ने बताया कि सम्भवत हाट से ही हमे पीछा किया जा रहा था। हमने रानीपुर स्थित पेट्रोल पंप बाइक में तेल भी भरा था। घटना के करीब दो घण्टे के बाद थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह को पीड़ित व्यक्ति ने जानकारी दिया। इसके बाद थाना प्रभारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पेट्रोल पंप के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला व घटनास्थल की जांच किया। इस सम्बंध में थाना प्रभारी ने बताया कि घटना को लेकर कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही अपराधी पुलिस गिरफ्त में होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments