Homeपाकुड़पाकुड़ में 01 जून से मनाया जाएगा तीन दिवसीय साइकिलिंग दिवस
Maqsood Alam
(News Head)

पाकुड़ में 01 जून से मनाया जाएगा तीन दिवसीय साइकिलिंग दिवस

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। देश और राज्य के साथ-साथ पाकुड़ जिले में भी 1 जून से 3 जून तक विश्व साइकिलिंग दिवस मनाया जाएगा। इसके माध्यम से समाज में साइकिलिंग के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। विशेष तौर पर बच्चों को साइकिलिंग के फायदे के बारे में बताया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए झारखंड साइकिलिंग संघ के कोषाध्यक्ष रणवीर सिंह ने बताया कि साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में पूरे देश में 01 जून से 3 जून तक विश्व साइकिलिंग दिवस मनाया जाएगा। झारखंड में भी इसका आयोजन किया जाना है। पाकुड़ जिला में भी इसका आयोजन किया जाएगा। झारखंड साइकिलिंग संघ के महासचिव शैलेंद्र पाठक ने हमें यह जानकारी उपलब्ध कराई है। श्री सिंह ने कहा कि पूरे झारखंड में इसे सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए झारखंड साइकिलिंग संघ की जूम मीटिंग भी हुई है। मीटिंग के माध्यम से महासचिव शैलेंद्र पाठक ने संघ के अध्यक्ष एवं सचिवों को विशेष दिशा निर्देश जारी किया है। इस आयोजन के दौरान साइकिल चलाने के फायदे बताए जाएंगे।। उन्होंने कहा कि साइकिल को हम जिंदगी का सबसे पहला एडवेंचर कहते हैं। गिरते-पड़ते हम साइकिल चलाना सिखते हैं। उम्र के अनुसार साइकिल का भी अलग-अलग महत्व है। जैसे बचपन में हम साइकिल शौकिया के तौर पर चलाते हैं और फिर धीरे-धीरे साइकिल का उपयोग स्कूल जाने के लिए करते हैं। कई लोग साइकिल से अपना काम पर भी आना-जाना करते हैं। उन्होंने कहा कि साइकिल चलाने से हम स्वास्थ्य रहेंगे, प्रदूषण मुक्त वातावरण में भी काफी लाभ मिलेगा। पूरे विश्व में साइकिलिंग खेल ने अपना अलग पहचान बना लिया है। अगर युवा चाहेंगे तो साइकिलिंग को उज्जवल भविष्य के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड में पाकुड़, साहिबगंज, गढ़वा, गोड्डा, दुमका, देवघर, रामगढ़, गिरिडीह, सरायकेला, खरसावां, चाईबासा, रांची, लोहरदगा, कोडरमा, जामताड़ा, बोकारो, धनबाद आदि जिलों में साइकिलिंग दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments