विज्ञापन

ललन झा@समाचार चक्र
अमड़ापाड़ा। सीएम व विभागीय मंत्री के आदेश तथा उपायुक्त मेघा भारद्वाज के निदेशानुसार जिला परिवहन कार्यालय द्वारा जिले के सभी प्रखंड के नागरिक अथवा वाहन चालकों को वैध ड्राइविंग लाइसेंस के प्रति जागरूक करने एवं लाइसेंस निर्माण प्रक्रिया को सरल व पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से यहां प्रखंड मुख्यालय में भी विभागीय कैम्प लगाया गया। दो दिवसीय इस कैंप के पहले दिन सोमवार को कुल 65 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त सभी 65 आवेदनों का त्वरित निष्पादन हुआ। कुल 58 आवेदकों को जिन्होंने सरकार द्वारा निर्धारित टेस्ट को पास किया उन्हें नवशिक्षु चालक अनुज्ञप्ति / लर्नर लाईसेंस सीओ औसफ अहमद खान एवं मोटरयान निरीक्षक अमित कुमार के द्वारा प्रदान किया गया। साथ ही सभी आवेदकों, आम नागरिकों सहित अंचल कर्मियों से यह अपील किया गया कि अगले तिथि में आपके प्रखंड सह अंचल या जिले में अन्यत्र आयोजित शिविर का लाभ लें। सबों को इस बाबत जागरूक करें। सबों को रोड सेफ्टी के मानकों की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन


वापस लौटे अभ्यर्थियों ने क्या कहा
ब्लॉक हेडक्वार्टर से वापस लौटे प्रखंड के ग्राम सिंगारसी-तालडीह, अमड़ापाड़ा संथाली, सकलमा, बाघापाड़ा, पाकुडीह आदि के बोड़ो सोरेन, ग्राम प्रधान मनू हेंब्रम, मानवेल मूर्मू, अजित मरांडी, अनिल बास्की आदि ने बताया कि हमलोगों का काम नहीं हो पाया। 13 जून यानि शुक्रवार का निर्धारित लक्ष्य अड़तालीस पूरा हो गया। यानि स्लॉट पूर्ण हो गया। बताया कि दर्जनों आवेदक इस कैम्प का लाभ शुक्रवार को नहीं ले पाए। सबों ने बताया कि पहले दिन का यह टारगेट बहुत कम रहा। जानकारी मिली कि 48 का लक्ष्य सिर्फ अमड़ापाड़ा के लिए नहीं बल्कि संपूर्ण जिले के लिए रही। बहरहाल, यह कहीं न कहीं जरूरतमंदों में जानकारी या तकनीकि समझ-बूझ की कमी का परिणाम भी रहा।

कैम्प में इन सबों की रही मौजूदगी
इस दौरान सीओ औसफ अहमद खान, बीडीओ प्रमोद कुमार गुप्ता, एमभीआई अमित कुमार, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक रितेश कुमार सिंह, प्रधान लिपिक बरियार हेंब्रम, सड़क सुरक्षा के सदस्य सहित जिला परिवहन कार्यालय के अन्य कर्मी उपस्थित रहे।


