विज्ञापन

विक्की@समाचार चक्र
पाकुड़िया-खेल के मैदान में जीत का जुनून कई बार खिलाड़ियों को मुश्किल परिस्थितियों से भी गुजरने पर मजबूर कर देता है। पाकुड़िया प्रखंड के बिशनपुर गांव के जाने-माने पहलवान अनंत मुर्मू भी कुश्ती प्रतियोगिता के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए,जिसमें उनका हाथ टूट गया। इस घटना के बाद जिला परिषद अध्यक्ष जूली खरीष्ट हेम्ब्रम ने उनसे मुलाकात कर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।जूली खरीष्ट हेम्ब्रम ने घायल पहलवान का हालचाल जाना,उनका हौसला बढ़ाया और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का मनोबल बनाए रखना समाज और जनप्रतिनिधियों की साझा जिम्मेदारी है।उन्होंने अनंत मुर्मू के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वे पूरी तरह स्वस्थ होकर फिर से अखाड़े में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।इस दौरान उपस्थित लोगों ने भी अनंत मुर्मू का उत्साहवर्धन किया और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।मौके पर ऋषिराज मरांडी,संतोष कुमार,मुनशी सोरेन,मंटू मुर्मू तथा संजय हांसदा (खाजुरडांगाल) सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन


