Homeपाकुड़पीसी गाँगुली एन्ड संस सिंधीपाड़ा के खिलाफ कर्मियों ने डीसी से की...
Maqsood Alam
(News Head)

पीसी गाँगुली एन्ड संस सिंधीपाड़ा के खिलाफ कर्मियों ने डीसी से की शिकायत 

:-- सरकारी पोखर से खेती के लिए पानी नहीं देने का भी मामला उठाया

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़।समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में मंगलवार को आयोजित जन समाधान दिवस में उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी मामलों का त्वरित पारदर्शी और समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।जन समाधान दिवस में लोगों ने व्यक्तिगत एवं जनहित से जुड़े विभिन्न मामलों को लेकर आवेदन सौंपे। प्राप्त आवेदनों में पीसी गांगुली एंड संस कार्यालय सिंधीपाड़ा के खिलाफ बकाया राशि भुगतान नहीं करने, सरकारी पोखर से खेती के लिए पानी लेने पर रोक लगाने तथा दिव्यांगजनों के पुनर्वास सहित कई अन्य जनहित के मामले शामिल थे। उपायुक्त ने सभी आवेदनों पर गंभीरता से विचार करते हुए अधिकारियों को निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण जांच कर निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का शीघ्र समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।उन्होंने कहा कि जन समाधान दिवस प्रशासन और आमजन के बीच संवाद, विश्वास तथा जवाबदेही को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम है। इसके जरिए नागरिक अपनी समस्याएं सीधे जिला प्रशासन के समक्ष रख सकते हैं, जिससे मामलों के निष्पादन में पारदर्शिता और गति आती है। उपायुक्त ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों का संवेदनशीलता और गुणवत्ता के साथ समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments