Homeपाकुड़साइकिल नहीं मिलने से निराश छात्राओं ने बीडीओ से लगाई गुहार
Maqsood Alam
(News Head)

साइकिल नहीं मिलने से निराश छात्राओं ने बीडीओ से लगाई गुहार

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

नाज़िर हुसैन@समाचार चक्र
महेशपुर। प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय (उर्दू) छक्कूधारा के 55 छात्र-छात्राओं ने सोमवार को राज्य सरकार की साइकिल वितरण योजना का लाभ नहीं मिलने से निराश होकर प्रखंड कार्यालय पहुंचे। जहां छात्र सादिक अंसारी, सैदुल अंसारी, तबीबा खातून, मुसकान खातून, राधा कुमारी, जाहिरा खातून, रोशनी खातून, रोजी खातून, आबिदा खातून, आरिफ अंसारी ने बताया कि कक्षा आठवीं उत्तीर्ण करने के बावजूद अब तक साइकिल नहीं मिलने पर प्रखंड कार्यालय पहुंचे और संबंधित अधिकारियों को आवेदन सौंपकर शीघ्र साइकिल उपलब्ध कराने की मांग की। विद्यार्थियों ने बताया कि वे नौवीं कक्षा में नामांकन लेने के बाद भी प्रतिदिन कई किलोमीटर पैदल विद्यालय आने-जाने को मजबूर हैं। उनका कहना है कि सरकार की योजना का उद्देश्य दूरदराज के विद्यार्थियों की पढ़ाई आसान बनाना है, लेकिन साइकिल नहीं मिलने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छात्रों ने बताया कि उनके अधिकांश परिवार आर्थिक रूप से कमजोर हैं। ऐसे में बच्चों के लिए नई साइकिल खरीद पाना संभव नहीं है। उन्होंने प्रशासन से पात्र विद्यार्थियों की सूची का सत्यापन कर शीघ्र साइकिल वितरण कराने की मांग की। इस दौरान छात्रों ने प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सूरज प्रकाश को आवेदन भी दिया। कल्याण पदाधिकारी ने छात्रों को आश्वासन दिया कि संबंधित सभी छात्रों को साइकिल उपलब्ध कराया जाएगा। छात्रों ने कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आगे भी अपनी मांग को लेकर आवाज उठाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments