Homeपाकुड़फाइनेंस कंपनी के मैनेजर पर फायरिंग मामले में प्राथमिकी दर्ज
Maqsood Alam
(News Head)

फाइनेंस कंपनी के मैनेजर पर फायरिंग मामले में प्राथमिकी दर्ज

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्वाल पाड़ा में फायरिंग की घटना को लेकर फाइनेंस कंपनी के पर्सनल लोन ऑफिसर मिथुन रजक ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कंपनी के मैनेजर निर्मल मंडल के साथ दुर्व्यवहार और फायरिंग की घटना का जिक्र करते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। आवेदन में मिथुन रजक ने कहा है कि वह यूनिटी स्मॉल फाइनेंस कंपनी में पर्सनल लोन ऑफिसर के रूप में काम करते हैं। जिसका ऑफिस शहर के ग्वाल पाड़ा में है। शनिवार को सुबह करीब 7:40 बजे फील्ड वर्क के लिए अपने साथियों के साथ ऑफिस के पार्किंग से गाड़ी निकल रहे थे। इसी दौरान पास के ही शिबू रावत नाम का एक लड़का आया और बकझक करने लगा। कहने लगा कि तुम लोग रात में बहुत हल्ला करते हो। इस पर हमने कहा कि हम लोग हल्ला नहीं करते हैं। इसी बीच शिबू रावत ने मेरा गर्दन पकड़ लिया। मेरे हल्ला करने पर मेरे अन्य साथी पहुंचकर बीच बचाव करने लगे। इसके बाद शिबू रावत वहां से चला गया और तुरंत घर से एक छोटा हथियार (पिस्तौल) लेकर आया। उसने मैनेजर निर्मल मंडल के कनपटी पर हथियार सटा दिया और कहने लगा ज्यादा हल्ला करोगे तो गोली मार देंगे। मैं मैनेजर को बचाने के लिए आगे बढ़ा और तभी हवाई फायरिंग कर दिया। इससे हम लोग डर के मारे ऑफिस के अंदर कमरे में घुस गए और अंदर से दरवाजा बंद कर दिया। फायरिंग के दौरान मेरे बाएं हाथ में बारूद का छींटा लगा है। इसी दौरान मैनेजर के घुटने में चोट भी लगी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments