Homeपाकुड़रात में चेकपोस्ट कर्मी से अभद्रता पड़ी भारी, सरकारी कार्य में बाधा...
Maqsood Alam
(News Head)

रात में चेकपोस्ट कर्मी से अभद्रता पड़ी भारी, सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में ट्रक चालक गिरफ्तार

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़-जिले में सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और चेकपोस्ट कर्मी को धमकाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक ट्रक चालक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार,रात्रि जांच के दौरान एक ट्रक चालक ने चेकपोस्ट पर तैनात कर्मी के साथ कथित रूप से गाली-गलौज की। इतना ही नहीं, चालक पर ट्रक चढ़ाकर जान से मारने की धमकी देने,सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने तथा ड्यूटी पर तैनात लोकसेवक को भयभीत करने का भी आरोप है।घटना के बाद प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी के आवेदन के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सुलेमान शेख,पिता जाकिर शेख,निवासी ग्राम नगरनबी,थाना मालपहाड़ी ओपी,जिला पाकुड़ को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सरकारी कार्य में बाधा डालने, ड्यूटी पर तैनात कर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार करने तथा कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments