Homeपाकुड़झामुमो पदाधिकारियों ने हेमंत सोरेन को दी जीत की बधाई
Maqsood Alam
(News Head)

झामुमो पदाधिकारियों ने हेमंत सोरेन को दी जीत की बधाई

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। झारखंड मुक्ति मोर्चा के पदाधिकारियों ने सोमवार को रांची में कार्यवाहक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर उन्हें जीत की बधाई दी। जिला अध्यक्ष श्याम यादव और अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष हबीबुर रहमान ने कार्यवाहक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गुलदस्ता भी भेंट किया। इस दौरान जीत की बधाई देते हुए श्याम यादव और हबिबुर रहमान ने शपथ ग्रहण समारोह पर चर्चा की। पाकुड़ विधानसभा, लिट्टीपाड़ा विधानसभा और महेशपुर विधानसभा सीट पर इंडिया गठबंधन की जीत पर भी चर्चा किया। लिट्टीपाड़ा विधानसभा सीट से हेमलाल मुर्मू और महेशपुर विधानसभा सीट से प्रो. स्टीफन मरांडी की जीत में कार्यकर्ताओं की मेहनत की संक्षिप्त समीक्षा हुई। जिलाध्यक्ष श्याम यादव और अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष हबिबुर रहमान ने बताया कि पाकुड़ जिले की विकास को लेकर भी चर्चा किया गया।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments