Homeपाकुड़आज संग्रामपुर, कुमारपुर व नरोत्तमपुर का दौरा करेंगी विधायक निसात आलम
Maqsood Alam
(News Head)

आज संग्रामपुर, कुमारपुर व नरोत्तमपुर का दौरा करेंगी विधायक निसात आलम

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। नव निर्वाचित विधायक निसात आलम सोमवार को विभिन्न गांव का दौरा करेंगी। इस दौरान वे संग्रामपुर, कुमारपुर तथा नरोत्तमपुर में कई मोहल्लों में जाकर ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू होंगी। इसके बाद राज हाई स्कूल रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में शामिल होंगी। यह जानकारी कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मंसारुल हक ने दी है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के सोशल मीडिया व्हाट्सएप ग्रुप पर जानकारी साझा किया है कि विधायक निसात आलम सदर प्रखंड के संग्रामपुर में अपराह्न 3:00 बजे हारुयुपाड़ा जलालुद्दीन के घर के पास कार्यक्रम करेंगी। इसके बाद 3:30 बजे संग्रामपुर में ही नसरुपाड़ा में ग्रामीणों से मिलेंगे। वहीं 3:50 बजे कुमारपुर पंचायत के रानीटोला में आलिम के घर के पास आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर जनता की समस्याओं से अवगत होंगी। वहीं 4:00 कुलापहाड़ी और 4:20 बजे कुमारपुर तथा जोगीगड़िया में कार्यक्रम करेंगे। इसके बाद 4:40 बजे नरोत्तमपुर में कार्यक्रम होगा। नरोत्तमपुर में कार्यक्रम संपन्न होने के बाद सीधे कांग्रेस भवन पहुंचेंगी। कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में शामिल होंगी। कार्यकर्ताओं की समस्याओं से भी अवगत होंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments