Homeपाकुड़भ्रस्टाचार की भेंट चढ़ी पीसीसी सड़क,निर्मला कॉलोनी में दो माह में ही...
Maqsood Alam
(News Head)

भ्रस्टाचार की भेंट चढ़ी पीसीसी सड़क,निर्मला कॉलोनी में दो माह में ही दरकी पीसीसी सड़क

जाहिद आलम@समाचार चक्र

पाकुड़-नगर परिषद अंतर्गत निर्मला कॉलोनी वार्ड संख्या 06 में हाल ही में बनी पीसीसी सड़क की खराब गुणवत्ता को लेकर स्थानीय लोगों में गहरी नाराजगी देखी जा रही है। सड़क निर्माण पूरा हुए अभी दो माह भी नहीं बीते हैं कि कई स्थानों पर दरारें उभर आई हैं,जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।मिली जानकारी के अनुसार,लगभग 6,56,949 रुपये की प्राक्कलित राशि से निर्मित इस सड़क में प्रारंभ से ही अनियमितताओं की आशंका जताई जा रही थी।अब सड़क पर जगह-जगह आई दरारें इस बात की ओर संकेत कर रही हैं कि निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों की अनदेखी की गई और घटिया सामग्री का उपयोग किया गया।स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इतनी कम अवधि में सड़क का क्षतिग्रस्त होना कार्य की लापरवाही और अनदेखी को दर्शाता है।आरोप हैं कि निर्माण के दौरान न तो उचित निगरानी की गई और न ही गुणवत्ता की जांच सुनिश्चित की गई, जिसके कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है।स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के घटिया निर्माण से न केवल सरकारी धन की बर्बादी हो रही है, बल्कि आम जनता को भी भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और सड़क की मरम्मत जल्द से जल्द कराई जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments