Homeपाकुड़डाक बंगला परिसर में गंदगी का अम्बार, आने जाने वालों का बना...
Maqsood Alam
(News Head)

डाक बंगला परिसर में गंदगी का अम्बार, आने जाने वालों का बना परेशानी का सबब

राधेश्याम

हिरणपुर– हिरणपुर बाजार निकट स्थित दामिन डाक बंगला परिसर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है।जहां निकटवर्ती दुकानदारों द्वारा बेधड़क गंदगियों को परिसर में ही फेंका जा रहा है। लिट्टीपाड़ा अंचल के अधीन यह डाक बंगला अंग्रेज शासन काल मे निर्मित है। जहां अंग्रेजो के जमाने मे लोगो से इस जगह से लगान वसूला जाता था। काफी बड़े क्षेत्र में फैले इस परिसर में अंग्रेजो द्वारा बनाये गए कार्यालय भवन भी है। वही परिसर में कृषि भवन व जबरदहा पंचायत भवन भी है।

बिडम्बना यह है कि डाक बंगला से सटे मुख्य पथ के सामने कई दुकानें संचालित है। इसमे कई दुकानदारों द्वारा परिसर की जमीन को ही अतिक्रमण की है। वही दुकानदारों द्वारा सभी कूड़ा करकट को इसी परिसर के अंदर फेंक दिया जाता है। जिसकारण काफी गंदगी फैल गया है। उधर गुरुवार को परिसर में हाट भी लगता है। जिसमे काफी दुकानें लगती है।जो किसके इशारे पर संचालित है। जांच का विषय है।

विज्ञापन

dronakids

इस सम्बंध में लिट्टीपाड़ा अंचलाधिकारी श्रीमान मरांडी ने बताया कि हिरणपुर बाजार में अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई की जा रही है। दुकानदारों द्वारा की गई अतिक्रमण पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वही जल्द ही डाक बंगला परिसर से गंदगी को हटाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments