विज्ञापन

CRIME REPORTER
पाकुड़।जिले में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पाकुड़ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।नगर थाना क्षेत्र के हाटपाड़ा स्थित नित्य काली मेडिकल हॉल से चोरी हुए एसी के आउटडोर यूनिट स्टैंड मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का सामान भी बरामद किया गया है।पुलिस के अनुसार 20 मई 2026 की रात हाटपाड़ा स्थित नित्य काली मेडिकल हॉल के बाहर लगा एसी का आउटडोर यूनिट स्टैंड अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया था।मामले को लेकर आनंद मंडल द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर पाकुड़ नगर थाना कांड संख्या 119/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई।जिले में बढ़ती चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार गौरव के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल (एसआईटी) का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर लगातार छापेमारी करते हुए मामले में संलिप्त दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रहमान शेख (पिता- हुसैन शेख) एवं मुहर्रम शेख (पिता- बेलाल शेख),दोनों निवासी अंजना,थाना पाकुड़ मुफस्सिल के रूप में हुई है।निशानदेही पर बरामद हुआ चोरी का सामान पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों की निशानदेही पर एसी आउटडोर यूनिट का स्टैंड, एक प्लास,एक पेचकस तथा चोरी के समय पहने गए कपड़े बरामद किए हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने नगर थाना क्षेत्र में हुई एक अन्य चोरी की घटना में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की।पुलिस ने इनके कब्जे से पाकुड़ नगर थाना कांड संख्या 107/2026 में चोरी हुए दो कांसा की थालियां एवं एक गैस सिलेंडर भी बरामद किया है। इससे स्पष्ट हुआ कि आरोपी लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम देकर इलाके में सक्रिय थे।
विज्ञापन

विज्ञापन


पहले भी दर्ज है आपराधिक मामला
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार रहमान शेख और मुहर्रम शेख के खिलाफ पहले से भी चोरी से संबंधित मामला दर्ज है। दोनों आरोपियों का नाम पाकुड़ नगर थाना कांड संख्या 107/2026 में भी सामने आया था। पुलिस का मानना है कि पूछताछ के दौरान अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।
तकनीकी जांच से मिली सफलता–
एसआईटी टीम ने घटनास्थल से जुटाए गए तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों का विश्लेषण कर आरोपियों तक पहुंच बनाई।पुलिस की इस कार्रवाई को हाल के दिनों में हुई चोरी की घटनाओं के विरुद्ध बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।


