Homeपाकुड़सोई हुई महिला की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा
Maqsood Alam
(News Head)

सोई हुई महिला की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा

नाबालिग को लिया हिरासत में,हत्या में प्रयुक्त टांगी,खून लगा टी-शर्ट और मोबाइल बरामद

ललन झा@समाचार चक्र

पाकुड़।अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र में 8 जुलाई को घर में सो रही एक महिला की धारदार हथियार से हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए एक नाबालिग को हिरासत में लिया है।उपरोक्त जानकारी देते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिजय कुमार ने बताया की पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त टांगी,खून से सना टी-शर्ट और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।पुलिस के अनुसार,8 जुलाई 2026 को अमड़ापाड़ा थाना कांड संख्या 51/26 के तहत धारा 103(1) बीएनएस में मामला दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पाकुड़ के निर्देश पर महेशपुर एसडीपीओ बिजय कुमार के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। टीम में अमड़ापाड़ा थाना पुलिस, तकनीकी शाखा,पाकुड़, एफएसएल टीम रांची तथा डॉग स्क्वॉड को शामिल किया गया।जांच के दौरान ह्यूमन इनपुट,वैज्ञानिक जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मामले का उद्भेदन करते हुए एक नाबालिग को हिरासत में लिया।पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लकड़ी के बेंट वाली टांगी,जिस पर खून के सूखे धब्बे मिले, एक खून लगा टी-शर्ट तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। इस सफल कार्रवाई में अमड़ापाड़ा थाना प्रभारी अनूप रोशन भेंगरा, पुलिस पदाधिकारी,तकनीकी शाखा के कर्मी, एफएसएल टीम तथा डॉग स्क्वॉड की संयुक्त भूमिका रही।

कब क्या क्या हुआ…

:–8 जुलाई को सो रही महिला की धारदार हथियार से हत्या।

:–एसपी के निर्देश पर गठित एसआईटी ने शुरू की जांच।

:–ह्यूमन इनपुट और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर एक नाबालिग हिरासत में।

:–हत्या में प्रयुक्त टांगी, खून लगा टी-शर्ट और मोबाइल फोन बरामद।

:–मामले में आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments