विज्ञापन
समाचार चक्र संवाददाता
कोटालपोखर-थाना प्रभारी पवन कुमार ने थाना क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की।बैठक में सामुदायिक पुलिसिंग को प्रभावी बनाने,पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने पर विस्तार से चर्चा की गई।थाना प्रभारी ने कहा कि अपराध नियंत्रण और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने पंचायत जनप्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्रों में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ते साइबर अपराध,नशाखोरी, आपसी विवाद तथा सामाजिक समस्याओं के समाधान में पुलिस और पंचायतों के संयुक्त प्रयासों पर भी विचार-विमर्श किया गया।पंचायत प्रतिनिधियों ने भी स्थानीय समस्याओं और जनसुरक्षा से जुड़े मुद्दों को पुलिस के समक्ष रखा।थाना प्रभारी पवन कुमार ने कहा कि सामुदायिक पुलिसिंग का उद्देश्य जनता और पुलिस के बीच विश्वास को मजबूत करना है,ताकि किसी भी समस्या का समाधान समय रहते किया जा सके। उन्होंने लोगों से पुलिस का सहयोग करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।बैठक में उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों ने भी पुलिस के साथ मिलकर क्षेत्र में शांति,सुरक्षा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

