Homeपाकुड़केकेएम कॉलेजों में सीट कटौती,छात्रावास और छात्रवृत्ति का मुद्दा राज्यपाल के समक्ष...
Maqsood Alam
(News Head)

केकेएम कॉलेजों में सीट कटौती,छात्रावास और छात्रवृत्ति का मुद्दा राज्यपाल के समक्ष उठाया

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को प्रदेश मंत्री प्रकाश टूटी के नेतृत्व में राजभवन पहुंचकर राज्यपाल सह कुलाधिपति से मुलाकात की।प्रतिनिधिमंडल ने राज्य की उच्च शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा और छात्रहित से जुड़े मुद्दों पर हस्तक्षेप की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल एबीवीपी के प्रदेश सह मंत्री एवं केकेएम कॉलेज के छात्र बमभोला उपाध्याय ने जिले के महाविद्यालयों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।उन्होंने कहा कि केकेएम कॉलेज समेत जिले के सभी कॉलेजों में स्नातक स्तर की नामांकन सीटों में भारी कटौती से हजारों छात्र-छात्राओं के उच्च शिक्षा से वंचित होने की आशंका है। उन्होंने पूर्व की भांति सीटों को बहाल करने की मांग की।
दिए ज्ञापन में विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक सत्रों के विलंब, परीक्षा परिणामों में त्रुटियों तथा इससे छात्रों को हो रही परेशानियों का भी उल्लेख किया है।प्रतिनिधिमंडल ने पाकुड़ जैसे जनजातीय बहुल और आर्थिक रूप से पिछड़े जिले में नए छात्रावास की स्थापना, जनजातीय एवं पिछड़े वर्ग के विद्यार्थियों को समय पर छात्रवृत्ति भुगतान सुनिश्चित करने तथा स्नातकोत्तर (पीजी) स्तर की पढ़ाई शुरू कराने की मांग उठाई।एबीवीपी ने बताया कि पाकुड़ मॉडल कॉलेज,नवनिर्मित महिला कॉलेज,महेशपुर डिग्री कॉलेज और केकेएम कॉलेज में शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों की कमी से पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है। संगठन ने इन संस्थानों में नियमित नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने की मांग की। इसके अलावा सिद्धू कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच, बीएड एवं वोकेशनल पाठ्यक्रमों को सरकारी घोषित करने तथा जेपीएससी परीक्षाओं से जुड़े विवादों की उच्चस्तरीय जांच कराने की भी मांग की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments