Homeपाकुड़समाहरणालय संवर्ग के पदनाम बदले, कर्मचारियों ने जताया आभार
Maqsood Alam
(News Head)

समाहरणालय संवर्ग के पदनाम बदले, कर्मचारियों ने जताया आभार

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़।समाहरणालय संवर्ग के विभिन्न पदों के पदनाम परिवर्तन संबंधी अधिसूचना जारी होने पर कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। झारखंड राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मंगलवार को उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम धन्यवाद ज्ञापन सौंपकर सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि समाहरणालय संवर्ग के कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले लगभग पांच वर्षों से संघर्ष कर रहे थे। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, झारखंड सरकार द्वारा अधिसूचना संख्या 4373 जारी कर समाहरणालय संवर्ग के विभिन्न पदों के पदनाम परिवर्तन को मंजूरी दी गई है।जारी अधिसूचना के अनुसार निम्न वर्गीय लिपिक का पदनाम सहायक,उच्च वर्गीय लिपिक का वरीय सहायक,प्रधान लिपिक का सहायक प्रशासी पदाधिकारी, कार्यालय अधीक्षक का प्रशासी पदाधिकारी (ग्रेड-2) तथा प्रशासी पदाधिकारी का प्रशासी पदाधिकारी (ग्रेड-1) कर दिया गया है।
संघ के जिलाध्यक्ष राम विलास यादव के नेतृत्व में कर्मचारियों ने उपायुक्त को पुष्पगुच्छ भेंट कर धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही उनके माध्यम से मुख्यमंत्री, कार्मिक सचिव एवं मुख्य सचिव के प्रति आभार प्रकट किया। कर्मचारियों ने कहा कि पदनाम परिवर्तन से संवर्ग के कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा तथा उन्हें नई पहचान मिलेगी।इस अवसर पर संघ की ओर से जिले के सभी मीडिया प्रतिनिधियों का भी आभार व्यक्त किया गया। संघ ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों और संघर्ष को सरकार तक पहुंचाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मौके पर जिलाध्यक्ष राम विलास यादव,जिला मंत्री ओंकार कुमार,रूबी कुमारी,रोशन कुमार झा, बेबी साह,खुर्शीदा बेगम, पुष्पलता,ममता दास, आशा किरण,साहिना जूही उपस्थित थे।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments