Homeपाकुड़राजमहल सांसद विजय कुमार हांसदा दूसरी बार विवाह बंधन में बंधे, रांची...
Maqsood Alam
(News Head)

राजमहल सांसद विजय कुमार हांसदा दूसरी बार विवाह बंधन में बंधे, रांची के चर्च में ईसाई रीति-रिवाज से हुई शादी

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

रांची-राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय कुमार हांसदा बुधवार को वैवाहिक बंधन में बंध गए। उनका विवाह सुप्रिया मुर्मू के साथ रांची के बहुबाजार स्थित सीएनआई के संत पॉल कैथेड्रल चर्च में ईसाई रीति-रिवाज एवं धार्मिक परंपराओं के अनुसार संपन्न हुआ। विवाह समारोह में परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों, जनप्रतिनिधियों और करीबी लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही।विजय कुमार हांसदा वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं दिवंगत थॉमस हांसदा के पुत्र हैं।थॉमस हांसदा बिहार सरकार में मंत्री रह चुके थे तथा राजमहल संसदीय क्षेत्र का कई बार प्रतिनिधित्व करने के साथ विधायक भी रहे। उनकी माता शांति सरोजनी मुर्मू हैं।
विजय कुमार हांसदा वर्तमान में राजमहल लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं और लगातार तीसरी बार संसद में क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उनकी पहली पत्नी का कुछ वर्ष पूर्व गंभीर बीमारी के कारण निधन हो गया था। लंबे समय बाद परिवार,विशेषकर माता एवं परिजनों के आग्रह पर उन्होंने पुनः विवाह करने का निर्णय लिया।शाम को रांची के स्टेशन रोड स्थित होटल बीएनआर चाणक्य में आयोजित भव्य स्वागत समारोह (रिसेप्शन) में झारखंड सरकार के कई मंत्री,वरिष्ठ आईएएस एवं आईपीएस अधिकारी, कांग्रेस,राजद सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने नवदंपति को शुभकामनाएं दीं। भाजपा और आजसू पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति ने समारोह को सर्वदलीय सौहार्द का स्वरूप प्रदान किया।नवदंपति को आशीर्वाद देने वालों ने उनके दांपत्य जीवन के सुखद, सफल और मंगलमय होने की कामना की।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments