Homeसाहिबगंजसात दिवसीय रामकथा का हुआ आयोजन,भक्ति में डूबा बरहेट
Maqsood Alam
(News Head)

सात दिवसीय रामकथा का हुआ आयोजन,भक्ति में डूबा बरहेट

अजित झा@समाचार चक्र

बरहेट– प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कुसमा गांव में राम दरबार मंदिर के उद्घाटन के अवसर पर सात दिवसीय रामकथा का आयोजन किया गया।
शनिवार को राम कथा के दूसरे दिन कथावाचक संजय कृष्ण महाराज जी ने रामायण और महाभारत पर चर्चा करते हुए श्रद्धालुओं को बताया कि लोग कभी नहीं चाहते कि उनके घर महाभारत हो और यह तभी संभव है जब हम अपने परिवार में परिवार के सदस्यों का हक उन्हें प्रेम और न्याय संगत रूप से दिया करेंगे। इसके विपरीत महाभारत होना निश्चित है इसके साथ ही उन्होंने बताया की रामायण एक ऐसा ग्रंथ है जिसमें चर्चित राम कथा हमें धर्म संस्कृति, राजनीति, सभ्यता, प्रेम यात्रा सहित सभी प्रकार की वह शिक्षा प्रदान करता है जो मानव जीवन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments