Homeपाकुड़आपसी विवाद में आठ बच्चों के पिता की पीट-पीटकर हत्या, महिला सहित...
Maqsood Alam
(News Head)

आपसी विवाद में आठ बच्चों के पिता की पीट-पीटकर हत्या, महिला सहित सत्रह आरोपित

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत चांचकी गांव में आपसी विवाद में 36 वर्षीय एक व्यक्ति की लाठी डंडे से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह करीब 10:00 से 11:00 बजे के बीच मारपीट हुई। अगले दिन शुक्रवार को कोलकाता में इलाज के दौरान उस व्यक्ति की मौत हो गई। यह मामला पुराने जमीन विवाद से जुड़ा हुआ बताया जाता है। घटना के दिन सजना का पेड़ काटने को लेकर विवाद हुआ। इसी विवाद में जमकर लाठी डंडे चले। जिसमें 36 वर्षीय हबीबुर शेख गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके साथ-साथ कई और भी लोग घायल हुए हैं। जिनका इलाज चल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि घटना के बाद नाजुक हालत में हबीबुर को इलाज के लिए बंगाल ले जाया गया। कई अस्पताल से रेफर के बाद अंत में कोलकाता पीजी ले जाया गया। कोलकाता में शुक्रवार को सुबह करीब 10:00 बजे हबीबुर के मौत की खबर आई। परिजनों को हबीबुर के मौत की खबर मिलते ही रोने बिलखने की आवाज से मोहल्ला गूंज उठा। पत्नी अजमीरा बीवी और उनके बच्चों के रोने बिलखने की आवाज सुनकर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। घटना को लेकर आक्रोशित लोगों ने आरोपियों के घर के पास जमकर हंगामा किया। घटना का विरोध करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संजीव कुमार झा दलबल के साथ पहुंचे। आक्रोशित लोगों को समझा बूझकर शांत कराया गया। थाना प्रभारी ने आरोपियों के खिलाफ कड़ा एक्शन लेने का भरोसा दिलाया। इसके बाद थाना प्रभारी थाना पहुंचे और कागजी कार्रवाई में जुट गए। परिजन भी थाना पहुंचे। थाना में काफी संख्या में ग्रामीण भी पहुंचे थे। परिजनों की ओर से थाना में लिखित आवेदन दिया गया। आवेदन के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। जिसमें एक महिला सहित कुल 17 लोगों को आरोपी बनाया गया है। इस मामले में थाना कांड संख्या 78/2024 दर्ज किया गया है। भादवि की धारा 341, 342, 323, 325, 307, 302, 447, 452, 427, 504, 120 के तहत प्राथमिक की दर्ज की गई है। थाना प्रभारी संजीव कुमार झा ने कहा कि आपसी विवाद में दो पक्ष में मारपीट हुई थी। इसमें कई लोग घायल थे। हबीबुर शेख की गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया गया था। कोलकाता में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

ये हैं आरोपी

तमिज़ुद्दीन शेख उर्फ तामी, मोहमादुल शेख, मोदा शेख, इयाजुद्दीन शेख, जैनाल शेख हसीना इन सभी के पिता- सैदूल शेख, माना शेख पिता- शौकात शेख, नुरुल शेख पिता- स्वर्गीय गायेश शेख, सामा शेख पिता- सत्तार शेख सभी का गांव जानकीनगर, मोजा शेख, अलिउल शेख, आसाहाबुल शेख तीनों के पिता- एकामुल शेख, तारिकुल शेख, एकतारुल शेख दोनों का पिता- नजरुल शेख, एकामुल शेख, नजरुल शेख दोनों के पिता- स्वर्गीय रेजू शेख तथा राहेमा बीवी पति- एकामुल शेख इन सभी चांचकी गांव के रहने वालों के नाम आरोपितों में शामिल हैं। इसके अलावा जानकीनगर गांव के रहने वाले मकबूल शेख उर्फ पांचू शेख पिता- एनसू शेख का नाम भी शामिल किया गया हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments