Homeअमड़ापाड़ानवोदय की छठी कक्षा प्रवेश - परीक्षा परिणाम में प्रखंड के छह...
Maqsood Alam
(News Head)

नवोदय की छठी कक्षा प्रवेश – परीक्षा परिणाम में प्रखंड के छह बच्चों ने मारी बाजी

अपने माता-पिता व शिक्षक का नाम किया रौशन

ललन झा@समाचार चक्र
अमड़ापाड़ा। जवाहर नवोदय विद्यालय 2024-25 के छठी कक्षा चयन -परीक्षा परिणाम के सीमित सीट में प्रखंड के छह बच्चों ने बाजी मारी है। नवोदय प्रवेश परीक्षा में सफल हो बच्चों ने अपने परिवार और प्रखंड का मान बढ़ाया है।चयनित होने वाले बच्चे सुनील हांसदा, संजय हेम्ब्रम, लुखी हांसदा , दिनेश मरांडी, जानवी कुमारी एवं शुभम कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता – पिता के साथ- साथ सेवानिवृत्त सहयोगी शिक्षक हरिहर प्रसाद भगत को दिया है।

शिक्षक हरिहर प्रसाद बच्चों के बीच हैं बेहद प्रिय

शालीन , मिलनसार और सौम्य स्वभाव के शिक्षक हरिहर प्रसाद बच्चों के बीच खासे प्रिय रहे हैं। उनके शैक्षणिक इतिहास को यदि देखा जाय तो वो हर वर्ष नवोदय की छठी कक्षा की प्रवेश परीक्षा में बच्चों को सफलता दिलाते रहे हैं। बच्चों के अभिभावकों ने इस शिक्षक के प्रति खुशी व आभार जताते हुए उनके स्वस्थ व प्रगतिशील जीवन की कामना किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments