Homeपाकुड़कोयला, पत्थर व बालू के अवैध उत्खनन, परिवहन व भंडारण के विरुद्ध...
Maqsood Alam
(News Head)

कोयला, पत्थर व बालू के अवैध उत्खनन, परिवहन व भंडारण के विरुद्ध चलाए छापेमारी अभियान- एसपी

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला स्तरीय मासिक अपराध गोष्ठी सह समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिले के सभी थाना एवं ओपी प्रभारियों के कार्यों की गहन समीक्षा करते हुए कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान बताया गया कि माह मार्च में प्रतिवेदित 106 कांडों के विरुद्ध कुल 110 कांडों का निष्पादन किया गया है। शेष लंबित कांडों की विस्तृत समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र निष्पादन का निर्देश सभी थाना एवं ओपी प्रभारियों को दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने चोरी, गृहभेदन एवं छिनतई जैसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए रात्रि गश्ती को और सशक्त बनाने तथा टाइगर मोबाइल के माध्यम से सघन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही अवैध कोयला, पत्थर एवं बालू के उत्खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध जिला खनन टास्क फोर्स के साथ नियमित छापेमारी अभियान चलाने और दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने बाल विवाह, नशामुक्ति, मानव तस्करी, साइबर अपराध, महिला अत्याचार तथा सड़क सुरक्षा जैसे विषयों पर प्रत्येक माह स्कूलों और कॉलेजों में जागरूकता अभियान चलाने का आदेश दिया। बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित कर नियमित वाहन जांच अभियान चलाने, हेलमेट, सीट बेल्ट, रजिस्ट्रेशन एवं इंश्योरेंस की जांच करने तथा ड्रंकन ड्राइव के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि पिछले पांच वर्षों में संपत्तिमूलक एवं संगीन मामलों में शामिल अपराधियों का नाम दागी पंजी, निगरानी पंजी एवं गुंडा पंजी में अंकित कर उन पर सतत निगरानी रखी जाए। न्यायालय में लंबित मामलों में अनुसंधानकर्ताओं एवं गवाहों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा आवश्यक अभिलेखों को समय पर प्रस्तुत करने का भी आदेश दिया गया।पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि थाना में आने वाले शिकायतकर्ताओं के साथ शालीन व्यवहार करें, उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनें और विधि सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करें। साथ ही आगामी जेपीएससी एवं अन्य परीक्षाओं को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश भी दिए गए। बैठक के अंत में थाना प्रभारी महेशपुर, पाकुड़िया, मुफ्फसिल, हिरणपुर, लिट्टीपाड़ा एवं सिमलोंग ओपी को जून 2025 से अब तक वारंट निष्पादन में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments