Homeपाकुड़कवि गुरु रविंद्र नाथ टैगोर की जन्म जयंती धूमधाम से मनाई गई
Maqsood Alam
(News Head)

कवि गुरु रविंद्र नाथ टैगोर की जन्म जयंती धूमधाम से मनाई गई

शहर में निकाली गई पद यात्रा,उनके मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़-शहर के बांग्ला कन्या मध्य विधालय (बांग्ला मिशन) में कवि गुरु रविन्द्र नाथ टैगोर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर बांग्ला मिशन द्वारा शहर में भव्य पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं,शिक्षक एवं गणमान्य लोग शामिल हुए।कार्यक्रम की शुरुआत गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

इसके बाद निकाली गई पदयात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए लोगों को शिक्षा,साहित्य और संस्कृति के प्रति जागरूक करने का संदेश देती रही। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने गुरुदेव के विचारों एवं गीतों को प्रस्तुत किया।प्राचार्य लीना पंडित ने कहा कि गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर केवल एक महान कवि ही नहीं,बल्कि मानवता और शिक्षा के प्रतीक थे। उनके आदर्श आज भी समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिसमें बच्चों ने कविता पाठ,गीत एवं नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। अंत में सभी ने गुरुदेव के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।मौके पर शिक्षिका शुभरा दत्ता, शुक्ला दत्ता सहित शिक्षक मौजूद थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments