Homeपाकुड़पुलिस टीम पर जानलेवा हमला मामले में तीन गिरफ्तार,10 नामजद समेत दर्जनों...
Maqsood Alam
(News Head)

पुलिस टीम पर जानलेवा हमला मामले में तीन गिरफ्तार,10 नामजद समेत दर्जनों पर मुकदमा दर्ज

Crime reporter

पाकुड़। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के इशाकपुर नया टोला में पुलिस टीम पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस मामले में पुलिस ने 10 नामजद तथा 25–30 अज्ञात महिला-पुरुषों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस के अनुसार, ग्रामीणों से गांव में मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री एवं नशे के कारोबार की सूचना मिलने पर पुलिस टीम जांच के लिए इशाकपुर पहुंची थी। मौके पर कुछ लोगों के नशीले पदार्थों का सेवन करने की सूचना के आधार पर पुलिस ने आलमगीर आलम (22) को हिरासत में लिया। आरोप है कि जैसे ही पुलिस उसे लेकर लौटने लगी, 40–50 लोगों की भीड़ ने पुलिस टीम को घेर लिया और लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। हमले के दौरान हिरासत में लिया गया आरोपी भीड़ की मदद से पुलिस के कब्जे से छुड़ाकर फरार करा दिया गया।घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी गौरव कुमार अतिरिक्त पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को हिरासत में लिया।पूछताछ के दौरान अन्य आरोपियों के नाम भी सामने आने का दावा किया गया है।एफआईआर में यह भी आरोप लगाया गया है कि नामजद आरोपी पश्चिम बंगाल से गांजा एवं ब्राउन शुगर लाकर गांव में अवैध रूप से बेचने का कारोबार करते हैं। पुलिस का कहना है कि इसी अवैध कारोबार को बचाने के उद्देश्य से पुलिस दल पर हमला किया गया।इस मामले में पाकुड़ मुफस्सिल थाना कांड संख्या 83/26, दिनांक 01.07.2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों में आलमगीर आलम (22), पिता फेकारुल शेख, रेजाबुल शेख उर्फ एजाबुल शेख (55), पिता फैजुल शेख तथा मंजिला बीबी (40), पति फेकारुल शेख, सभी निवासी इशाकपुर नया टोला, थाना पाकुड़ मुफस्सिल, जिला पाकुड़ को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।पुलिस का कहना है कि फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है तथा पूरे मामले की गहन जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments