Homeपाकुड़वीरता और उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिसकर्मी सम्मानित, बैज पहनाकर दी गई...
Maqsood Alam
(News Head)

वीरता और उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिसकर्मी सम्मानित, बैज पहनाकर दी गई पदोन्नति

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में गुरुवार को एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें उत्कृष्ट कार्य, कर्तव्यनिष्ठा और वीरता का परिचय देने वाले पुलिसकर्मियों को पदोन्नत कर सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य रूप से सांसद विजय हांसदा, महेशपुर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी, लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू, पाकुड़ विधायक निसात आलम, उपायुक्त मेघा भारद्वाज एवं पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह उपस्थित थे। अतिथियों के द्वारा पदोन्नत अधिकारियों को रैंक का बैज पहनाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

इन्हें मिली पदोन्नति

आयुध अ.नि. बैजु रजक, आयुध निरीक्षक के पद पर पदोन्नत तथा आरक्षी-235 शेख सिकंदर, सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) के पद पर पदोन्नत।

निष्ठा और अनुशासन से कार्य करने का संदेश

पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने पदोन्नत पुलिस कर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पदोन्नति उनके कठिन परिश्रम और सेवा-समर्पण का सम्मान है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए पदों पर अधिकारी और अधिक निष्ठा, ईमानदारी एवं पेशेवर दक्षता के साथ अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन की सेवा में अपना योगदान देंगे। आयोजित समारोह में पुलिस उपाधीक्षक (मु.), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (पाकुड़ व महेशपुर), परिचारी प्रवर (पुलिस केंद्र) सहित जिला पुलिस के कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। पाकुड़ पुलिस परिवार ने दोनों पदोन्नत कर्मियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments