Homeपाकुड़20 सालों के सफर में सेंटर को मिला छात्रों का आपार प्यार...
Maqsood Alam
(News Head)

20 सालों के सफर में सेंटर को मिला छात्रों का आपार प्यार व स्नेह:आलम अली

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़: शहर के मध्यपाड़ा स्थित प्रसिद्ध संस्थान गैलेक्सी द ग्लोबल कंप्यूटर सेंटर में संस्थान के 20 वर्षगांठ के उपलक्ष्य में बच्चों के बीच भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान के संस्थापक आलम अली व उनकी धर्मपत्नी जीनत प्रवीण ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। संस्थान के सस्थापक आलम अली ने कहा कि संस्थान ने 20 सालों का अपना सफर को सफलता पूर्वक पूरा करने का काम किया है। इस दौरान छात्रों का आपार प्यार व स्नेह प्राप्त हुआ है। हमारे संस्थान के छात्र आज प्राइवेट व सरकारी संस्थान में अपना सेवा प्रदान करने का काम कर रहे है। हमारी संस्थान की कुछ अलग विशेषता है। यहं पर कंप्यूटर के साथ बच्चों को विभिन्न प्रतिभागी परीक्षा में सफल होने का गुर सिखाया जाता है। कम्प्यूटर क्लास पूरी करने के बाद छात्रों को शतप्रतिशत नौकरी दिलाने का कार्य किया जाता है। विभिन्न प्राइवेट सेक्टर में निकलने वाले जॉब में संस्थान ले बच्चों को प्राथमिकता दी जाती है।

विभिनम खेल प्रतियोगिता आयोजित

विज्ञापन

dronakids

इस अवसर पर संस्थान की ओर बच्चों के बीच लुड्डू, चेस्ट, बैलून, कुर्सी रेस, बैलून रेस, संगीत व नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम स्थल पर छात्र-छात्रों की काफी भीड़ देखी गई।

प्रतियोगिता में अव्वल प्रतिभागी हुए सम्मानित—

लुडो प्रतियोगिता में प्रथम राजा हांसदा, दुलाल हेम्ब्रम द्वितीय, चेस प्रतियोगिता में प्रथम सफल टेबरीवाल, म्यूजिकल चेयर में प्रथम स्नेहा रजक, सोलो डांसिंग में प्रथम बिनीता टुडू, द्वितीय राधा कुमारी, गायन प्रतियोगिता में संयुक्त रूप से अनम वाफिया एवं अफीफा ने प्रथम एवं ग्रुप डांसिंग प्रतियोगिता में रोजमेरी, मेरीलीना एवं बिनीता ने शानदार प्रदर्शन कर उपस्थित अतिथियों मनमोह लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments