Homeपाकुड़देश के टॉप-100 पुलिस कप्तानों में झारखंड के 5 अफसर,पाकुड़ एसपी अनुदीप...
Maqsood Alam
(News Head)

देश के टॉप-100 पुलिस कप्तानों में झारखंड के 5 अफसर,पाकुड़ एसपी अनुदीप सिंह ने भी बनाई खास जगह

राष्ट्रीय स्तर पर पुलिसिंग में झारखंड का दबदबा, कानून-व्यवस्था,अपराध नियंत्रण,नेतृत्व और जनविश्वास के आधार पर हुआ चयन

Rana maqsood@समाचार चक्र

पाकुड़– झारखंड पुलिस के लिए स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बड़ी उपलब्धि सामने आई है। देश के 100 सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तानों की सूची में झारखंड के पांच आईपीएस अधिकारियों ने जगह बनाकर राज्य का मान बढ़ाया है।फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की ओर से जारी इस सूची में अधिकारियों का चयन उनकी कार्यशैली, कानून-व्यवस्था,अपराध नियंत्रण,नेतृत्व क्षमता, प्रभावी पुलिसिंग और आम लोगों के बीच कायम किए गए विश्वास जैसे विभिन्न मानकों के आधार पर किया गया है।

पाकुड़ एसपी अनुदीप सिंह समेत पांच अधिकारी सूची में–

राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित सूची में पाकुड़ के पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह,विशेष शाखा के एसपी हदीप पी.जनार्दनन, गिरिडीह के एसपी डॉ. विमल कुमार,धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार और सिमडेगा के एसपी श्रीकांत सुरेश राव खोतरे शामिल हैं।झारखंड के अलग-अलग जिलों में जिम्मेदारी संभाल रहे इन अधिकारियों की कार्यशैली और नेतृत्व को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलना राज्य पुलिस के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

अपराध नियंत्रण से लेकर जनविश्वास तक परख

फेम इंडिया-एशिया पोस्ट के अनुसार,देशभर के पुलिस कप्तानों के कामकाज का मूल्यांकन कई महत्वपूर्ण मानकों पर किया गया।इनमें कानून-व्यवस्था बनाए रखना,अपराध पर प्रभावी नियंत्रण, पुलिसिंग में नवाचार, नेतृत्व क्षमता, प्रशासनिक दक्षता और जनता के बीच विश्वास जैसे पहलू प्रमुख रहे।इस तरह की राष्ट्रीय सूची में स्थान बनाना केवल पद की वजह से नहीं, बल्कि अधिकारी के कार्यक्षेत्र में किए गए प्रभावी पुलिसिंग प्रयासों और नेतृत्व क्षमता की पहचान के तौर पर देखा जाता है।

पाकुड़ के लिए भी गौरव का पल

पांच अधिकारियों में पाकुड़ के एसपी अनुदीप सिंह का नाम शामिल होना जिले के लिए भी खास उपलब्धि है। सीमावर्ती एवं चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों वाले पाकुड़ में कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस प्रशासन के लिए लगातार चुनौती रहा है। ऐसे में जिले के पुलिस कप्तान का राष्ट्रीय स्तर की सूची में शामिल होना पाकुड़ पुलिस की कार्यशैली को भी राष्ट्रीय पहचान मिलने के तौर पर देखा जा रहा है।

जनविश्वास वाली पुलिसिंग पर जोर

राष्ट्रीय स्तर पर किए गए इस सर्वेक्षण का उद्देश्य ऐसे पुलिस अधिकारियों को पहचान देना है, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में प्रभावी कानून-व्यवस्था,अपराध नियंत्रण और संवेदनशील प्रशासन के जरिए सुरक्षा के साथ-साथ आम लोगों का भरोसा मजबूत किया।

झारखंड के लिए क्यों अहम है यह उपलब्धि

:–देश के टॉप-100 पुलिस कप्तानों में झारखंड के 5 अधिकारी शामिल
:–पाकुड़ एसपी अनुदीप सिंह का भी नाम

:–कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को मिला राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान

:–नेतृत्व क्षमता और प्रभावी पुलिसिंग बनी चयन का आधार

:–जनविश्वास मजबूत करने वाली कार्यशैली को मिली पहचान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments