Homeपाकुड़नन्हें देशभक्तों की प्रस्तुति से गूंजा द्रोणा किड्स स्कूल, पूर्व मंत्री आलमगीर...
Maqsood Alam
(News Head)

नन्हें देशभक्तों की प्रस्तुति से गूंजा द्रोणा किड्स स्कूल, पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने बच्चों के हुनर को सराहा

-शिक्षा व्यवस्था और सुरक्षा देख गदगद हुए मुख्य अतिथि

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। शहर के राज हाई स्कूल रोड स्थित द्रोणा किड्स पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर एक भव्य और रंगारंग सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। देशभक्ति के रंगों से सजे इस विशेष समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने शिरकत की। इस खास मौके पर मिश्रा सोशल फाउंडेशन के सचिव निरंजन मिश्रा भी मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों की देशभक्ति प्रस्तुतियों से हुई, जिन्होंने अपनी प्रतिभा और नृत्य कला से वहां मौजूद अतिथियों और दर्शकों को पूरी तरह मंत्रमुग्ध कर दिया।

नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी प्रस्तुति से समां बांध दिया। देशभक्ति गीतों और नृत्यों से पूरा माहौल तिरंगे के रंग में रंग दिया। पूर्व मंत्री आलमगीर आलम स्कूल में शिक्षा व्यवस्था और सुरक्षा देख गदगद हो गए। पूर्व मंत्री ने सबसे पहले सभी क्षेत्र वासियों को स्वतंत्रता दिवस की ढेरों बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बच्चों के शानदार प्रदर्शन और स्कूल के माहौल की सराहना करते हुए कहा कि द्रोणा किड्स स्कूल किताबी ज्ञान ही नहीं, बच्चों के सर्वांगीण विकास में भी अव्वल है।

नन्हें बच्चों द्वारा दी गई देशभक्ति की प्रस्तुतियां यह साबित करती हैं कि द्रोणा किड्स स्कूल केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों के मानसिक, बौद्धिक और सांस्कृतिक विकास को लेकर भी बेहद गंभीर और समर्पित है। पूर्व मंत्री ने स्कूल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और पठन-पाठन के बेहतरीन माहौल की जमकर तारीफ की। उन्होंने नन्हें-मुन्ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए स्कूल प्रबंधन के प्रयासों को सराहा। आयोजित समारोह को सफल बनाने में मिश्रा फाउंडेशन के प्रेसिडेंट एवं स्कूल के डायरेक्टर नलिन मिश्रा, प्रिंसिपल शालू भगत, शिक्षिका पूर्णिमा साह, उमा त्रिवेदी, विजेता सिंह, अग्रणी कुमारी, खुशी कुमारी, अमीषा कुमारी, केया मंडल आदि की सराहनीय भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments