समाचार चक्र संवाददाता
पाकुड़। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आज द्रोणा किड्स, पाकुड़ के ग्राउंड में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों द्वारा देशभक्ति, लोक संस्कृति और विविध रंगारंग प्रस्तुतियां दी जाएंगी।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री आलमगीर आलम होंगे। कार्यक्रम का आयोजन 14 अगस्त 2026 को शाम 5 बजे से द्रोणा किड्स कैंपस, पाकुड़ में किया जाएगा।विद्यालय के डाइरेक्टर नलिन मिश्रा ने बताया की कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में देशप्रेम, सांस्कृतिक चेतना और प्रतिभा को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम में बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियां दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी।द्रोणा किड्स प्रबंधन की ओर से शहरवासियों एवं अभिभावकों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया गया है।
