समाचार चक्र संवाददाता
पाकुड़। स्वतंत्रता दिवस से पहले गुरुवार को पाकुड़ शहर देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली भव्य तिरंगा बाइक रैली में सैकड़ों लोग हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर बाइक पर सवार हुए।जैसे-जैसे रैली शहर की सड़कों से गुजरी,पूरा नगर “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।
सिद्धो-कान्हो पार्क से निकली तिरंगा लहराती कतार—
तिरंगा बाइक रैली का शुभारंभ पाकुड़ नगर स्थित सिद्धो-कान्हो मुर्मू पार्क से हुआ।रैली का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष सरिता मुर्मू एवं जिला उपाध्यक्ष सह कार्यक्रम संयोजक हिसाबी राय ने किया। पार्क से सैकड़ों बाइक सवार तिरंगा लहराते हुए मुख्य मार्ग की ओर रवाना हुए।रैली हाटपाड़ा,बिरसा चौक, अंबेडकर चौक,गांधी चौक और खुदीराम चौक होते हुए स्वामी विवेकानंद चौक पहुंची। नगर भ्रमण के बाद यहीं रैली का समापन हुआ। इस दौरान डीजे पर बज रहे देशभक्ति गीतों और नारों ने माहौल को पूरी तरह राष्ट्रभक्ति से भर दिया।
जहां से गुजरी रैली, वहां थम गई नजरें—
तिरंगा यात्रा के दौरान शहर की सड़कों के किनारे बड़ी संख्या में लोग रैली को देखने के लिए खड़े रहे। हाथों में लहराता तिरंगा और बाइक की लंबी कतार ने पूरे शहर में आकर्षण पैदा कर दिया। कई लोगों ने रैली का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।रैली में शामिल लोगों ने नागरिकों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने और स्वतंत्रता दिवस को राष्ट्र के प्रति सम्मान, गौरव और कर्तव्य की भावना के साथ मनाने की अपील की।
‘तिरंगा सिर्फ ध्वज नहीं, शहीदों के बलिदान की पहचान—
भाजपा जिलाध्यक्ष सरिता मुर्मू ने कहा कि तिरंगा केवल तीन रंगों से बना राष्ट्रीय ध्वज नहीं है, बल्कि यह भारत की एकता,अखंडता, स्वाभिमान और गौरव का प्रतीक है।इसके सम्मान में सिर झुकाना उन वीर सपूतों को नमन करना है,जिन्होंने देश की स्वतंत्रता और सुरक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान देश के नागरिकों को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
हर घर तिरंगा,हर दिल तिरंगा’ का दिया संदेश—
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मीरा प्रवीण सिंह और जिला महामंत्री रूपेश भगत ने कहा कि तिरंगा लाखों देशवासियों के संघर्ष, तपस्या और बलिदान की गौरवगाथा अपने भीतर समेटे हुए है।यह उन जवानों और राष्ट्रभक्तों की याद दिलाता है, जिन्होंने देश की आन-बान-शान के लिए अपना जीवन तक अर्पित कर दिया।उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा महज बाइक रैली नहीं,बल्कि राष्ट्रप्रेम,राष्ट्रीय एकता और कर्तव्यबोध का संदेश है।स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का दिन नहीं, बल्कि देश के प्रति अपने दायित्वों को याद करने का अवसर भी है।
सैकड़ों लोगों ने लिया हिस्सा-—
कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दुर्गा मरांडी,शर्मिला रजक, नगर अध्यक्ष सोहन मंडल,युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक साहा,सेवानिवृत्त पुलिस पदाधिकारी विजय कुमार, नवीन सिंह, डॉ. आलीम, विवेकानंद तिवारी, अनुग्राहित प्रसाद साह, अक्षय मंडल,दामिनी कुमारी,अनिकेत गोस्वामी,सादेकुल आलम,बहादुर मंडल, सूरज हाजरा,शकील अंसारी,पिंटू हाजरा, पुरुषोत्तम राय,संजीव साहा,जयंत मंडल, सोमनाथ मंडल,राणा शुक्ला,अविनाश पंडित, बंटी हाजरा,राहुल रजक, शुभम पंडित, उदित उदय सेन, पार्वती देवी, प्राची चौधरी,निधि गुप्ता, रतन भगत,अमृत पाण्डेय, धर्मेंद्र त्रिवेदी,पंकज साह, रामजय मंडल,जीतू सिंह, सागर कुमार,दुलाल सिंह, सुमित चौबे,सुशांत घोष, हुमायूं शेख,अजहर शेख, नुर आलम,जियाउल शेख सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।
पाकुड़ ने दिया देशभक्ति का संदेश—
तिरंगा बाइक रैली के दौरान पाकुड़ की सड़कें कुछ घंटों के लिए मानो राष्ट्रभक्ति के मंच में बदल गईं। चारों ओर तिरंगा, जुबां पर देशभक्ति के नारे और दिल में राष्ट्रप्रेम का जज्बा दिखाई दिया। रैली ने स्वतंत्रता दिवस से पहले शहर में देशभक्ति का माहौल तैयार करते हुए एक मजबूत संदेश दिया.हर घर तिरंगा,हर दिल तिरंगा… यही है नए भारत का संकल्प।

