Homeपाकुड़झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के चार जिलों की कार्यकारिणी का कार्यकाल संपन्न,...
Maqsood Alam
(News Head)

झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के चार जिलों की कार्यकारिणी का कार्यकाल संपन्न, नई समितियों के गठन की कवायद शुरू

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन रांची ने पाकुड़, साहिबगंज, जामताड़ा और गोड्डा जिला इकाइयों की वर्तमान कार्यकारिणी समितियों के कार्यकाल के सफल समापन पर सभी निवर्तमान पदाधिकारियों व सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया है। संगठन के महासचिव रामरंजन कुमार सिंह द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में चार जिलों के जिलाध्यक्षों, जिला सचिवों, प्रखंड पदाधिकारियों एवं सदस्यों के समर्पण व सहयोग की सराहना की गई है।एसोसिएशन ने पिछले कार्यकाल के दौरान निजी विद्यालयों के अधिकार, सुरक्षा और शैक्षणिक बेहतरी के लिए किए गए प्रमुख कार्यों को रेखांकित किया। महासचिव रामरंजन कुमार सिंह ने बताया कि निजी विद्यालयों के हितों की रक्षा के लिए उच्च न्यायालय में प्रभावी विधिक कदम उठाए गए।कोरोना महामारी के दौरान राहत सेवाएं प्रदान करने के साथ-साथ छठ पर्व और बोल बम सेवा शिविरों का सफल आयोजन किया गया। शिक्षकों का सम्मान, पुस्तक मेलों का आयोजन, ज्ञान-विज्ञान प्रतियोगिताएं और सामाजिक सहभागिता के कार्यक्रम आयोजित किए गए। नई कार्यकारिणी का गठन और प्रभार हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि भविष्य की संगठनात्मक रणनीति को लेकर एसोसिएशन ने निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित जिला इकाइयां अपना अंतिम आय-व्यय विवरण और आवश्यक अभिलेख प्रदेश कार्यालय को समर्पित करेंगी तथा दस्तावेजों व फाइलों के प्रभार हस्तांतरण की तैयारी पूर्ण रखेंगी। पूर्व कार्यकारिणी की अनुशंसा व सहमति से सक्रिय और समर्पित सदस्यों में से नई जिला कार्यकारिणी का चयन या मनोनयन किया जाएगा। प्रदेश पर्यवेक्षक की उपस्थिति में पदाधिकारियों का मनोनयन, प्रमाण-पत्र वितरण एवं शपथग्रहण समारोह संपन्न होगा। विशेष आम बैठक की तिथि की घोषणा शीघ्र ही पृथक रूप से की जाएगी। महासचिव रामरंजन कुमार सिंह ने उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी पूर्व पदाधिकारियों के अनुभवों का लाभ उठाते हुए संगठन को “एक मंच, एक आवाज, एक संकल्प, एक विश्वास” के मूलमंत्र के साथ और अधिक सशक्त बनाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments