Homeपाकुड़सात साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Maqsood Alam
(News Head)

सात साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

रमीज राजा@समाचार चक्र

मुर्शिदाबाद। मुर्शिदाबाद जिले के फरक्का थाना क्षेत्र के एक गांव में 7 साल की एक बच्ची से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना के बाद बच्ची को जंगीपुर महाकुमा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक घटना गुरुवार दोपहर बाद की है। पीड़ित बच्ची अपने घर के पास खेल रही थी। आरोपी 45 वर्षीय हांसू शेख ने बच्ची को अकेला पाकर चॉकलेट का प्रलोभन देकर एक खाली मकान में लेकर गया। आरोपी मौका देख बच्ची के साथ दुष्कर्म करने लगा। इसी दौरान बच्ची की चीख-पुकार की आवाज से स्थानीय लोग जुट गए और आरोपी को धर दबोचा। इसके बाद लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना को लेकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लोग 45 साल के इंसान की ऐसी हरकतों से हैरान थे। आखिर 7 साल की बच्ची के साथ कोई इस तरह का घिनौना हरकत कैसे कर सकता है। लोगों ने आरोपी को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है। इधर पुलिस आरोपी को जेल भेजने के बाद छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने मामले को लेकर प्राथमिक की दर्ज कर ली है।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments