Homeपाकुड़एलिट पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया बाल दिवस, फैंसी ड्रेस व...
Maqsood Alam
(News Head)

एलिट पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया बाल दिवस, फैंसी ड्रेस व रंगारंग प्रस्तुति से बच्चों ने खुब लूटी वाहवाही

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। एलिट पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती को बाल दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कई कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। जिससे पूरे विद्यालय परिसर में उल्लास और उत्साह का माहौल देखने को मिला। यह दिन पूरी तरह बच्चों को समर्पित रहा। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः मॉर्निंग असेंबली से हुई। जिसे इस बार शिक्षकों ने स्वयं प्रस्तुत किया। शिक्षकों के द्वारा की गई प्रार्थना, विचार-वाचन, समाचार प्रस्तुति और गीत ने सभी बच्चों को उत्साहित कर दिया। बच्चों ने अपने शिक्षकों को मंच पर देख कर तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया। असेंबली के पश्चात विद्यालय के सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आरंभ हुई। दिन का मुख्य आकर्षण फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता रहा। जिसमें नन्हे-मुन्ने बच्चों से लेकर वरिष्ठ कक्षाओं के छात्रों तक ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चे विभिन्न पात्रों राष्ट्रीय नेताओं, स्वतंत्रता सेनानियों, वैज्ञानिकों, देवताओं, पशु-पक्षियों और परियों की वेशभूषा में मंच पर उतरे। उनके अभिनय और आत्मविश्वास ने दर्शकों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने रंगारंग नृत्य, समूह गीत, नाटक, भाषण और कविताओं के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

पूरे परिसर में तालियों और उत्साह की गूंज सुनाई दी। बच्चों की बेहतरीन प्रस्तुतियों ने पूरे कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। शिक्षकों ने भी बच्चों के लिए विशेष खेल-कूद प्रतियोगिताएं आयोजित कीं, जिनमें विजयी विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। बच्चों के बीच मिठाइयाँ और उपहार पैकेट वितरित किए गए, जिससे उनके चेहरे खिल उठे। इस आयोजन में स्कूल के उच्च प्रबंधन में प्रिंसिपल अभिजीत रॉय, को-डायरेक्टर अनुपम आनंद और डायरेक्टर अरविंद साह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनकी उपस्थिति और शुभकामना संदेशों ने इस आयोजन के महत्व को और बढ़ा दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments