Homeपाकुड़झारखंड विकास परिषद ने बाल दिवस पर बच्चों के अधिकार व संरक्षण...
Maqsood Alam
(News Head)

झारखंड विकास परिषद ने बाल दिवस पर बच्चों के अधिकार व संरक्षण पर दिया जोर

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। झारखंड विकास परिषद अमड़ापाड़ा के द्वारा सुरक्षित बचपन के लिए दामिन पहल परियोजना के तहत बाल दिवस के अवसर पर प्लस टू हाई स्कूल डुमरचीर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम बच्चों का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। इसके बाद पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें बच्चों ने मानव तस्करी, शिक्षा का अधिकार और सामाजिक कुरीति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर पेंटिंग बनाई। इस अवसर पर विद्यालय में तिथि भोजन का भी आयोजन किया गया
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को मानव तस्करी के खतरों और शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। उन्हें बताया गया कि शिक्षा ही एक ऐसा हथियार है, जो उन्हें अपने अधिकारों के लिए लड़ने में मदद कर सकता है। प्रधानाध्यापक हीरालाल कोल ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बाल दिवस के अवसर पर हम सभी को बच्चों के अधिकारों और उनकी सुरक्षा के लिए काम करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि मानव तस्करी एक गंभीर समस्या है, और हमें इसके खिलाफ लड़ने के लिए एकजुट होना होगा। परियोजना समन्वयक मनोरंजन सिंह ने बताया कि बाल दिवस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को सुरक्षित बचपन प्रदान करना और उन्हें मानव तस्करी, बाल विवाह बाल श्रम, अशिक्षा जैसे खतरों से बचाना है। इस अवसर पर एक रैली का भी आयोजन किया गया। रैली हाई स्कूल प्रांगण से प्रारंभ होकर डूमरचीर के विभिन्न टोलो से गुजर कर पुण: विद्यालय प्रांगण में समापन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय की 250 छात्र-छात्राएं उपस्थित थी। इस कार्यक्रम आयोजन में फूलमुनी सोरेन, किरानी मुर्मू, शिक्षक हेमंत कुमार, अरनेश हेरंज, संदीप महतो बैजनाथ घोष, मनोज मुर्मू एवं मनोज कुमार उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments