Homeपाकुड़हाइटेक होंगे राज्य के सरकारी अस्पताल-इरफान अंसारी
Maqsood Alam
(News Head)

हाइटेक होंगे राज्य के सरकारी अस्पताल-इरफान अंसारी

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने मंगलवार को सर्किट हाउस में मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा कि राज्य के सरकारी अस्पताल हाईटेक बनेंगे। इसमें थोड़ा वक्त जरूर लगेगा। लेकिन आश्वस्त करना चाहूंगा कि व्यवस्था में अप्रत्याशित बदलाव दिखेगा। इस दिशा में हम काम कर रहे हैं। आप लोग बस थोड़ा सा धैर्य रखें। मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में वो सारी व्यवस्थाएं मजबूत और बेहतर बनाने जा रहे हैं, जिसकी जनता की सेवा के लिए खास जरूरत है। उन्होंने कहा कि ओपीडी से लेकर ऑपरेशन थिएटर तक हाईटेक होंगे। मैनपॉवर बढ़ेंगे और एंबुलेंस जैसी सुविधाएं भी पर्याप्त होंगे। इलाज के लिए जांच की सारी सुविधाएं होंगी। मंत्री ने कहा कि किसी भी मरीज को जांच या इलाज में कोई परेशानी नहीं हो, ऐसी व्यवस्था हम करने जा रहे हैं। उन्होंने मीडिया कर्मियों के माध्यम से आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई भी काम ना करें जिससे कि डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों का मनोबल पर असर पड़े। उन्होंने कहा कि कई बार मरीज लेकर अस्पताल में पूरी भीड़ जमा हो जाती है। जबकि मरीज के साथ उनके परिजन या रिश्तेदार या मदद करने वाले दो चार लोग ही काफी हैं। भीड़ देखकर डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी भी कहीं ना कहीं घबरा जाते हैं। उन्हें लगने लगता है कि अगर मरीज के साथ कुछ हो गया या मरीज को नहीं बचा पाए, तो उनके साथ दुर्व्यवहार हो सकता है। इससे मरीज को तुरंत रेफर कर देने की भी आशंका बढ़ जाती है। इसलिए डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों का मनोबल हमेशा बढ़ाने में मदद करें। ताकि मरीज का सही से इलाज कर पाए। इस दौरान पाकुड़ दुमका सड़क की जर्जर स्थिति पर सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि मैं अभी अधिकारियों से बात करूंगा। आखिर ऐसी स्थिति क्यों बनी है और आगे क्या रणनीति है। अधिकारियों से बात करने के बाद जो भी जरूरी कदम उठाने होंगे, उठाया जाएगा। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी मौजूद थे।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments