Homeपाकुड़केंद्रीय विद्यालय की दसवीं परीक्षा परिणाम में तीन विद्यार्थी रहे स्कूल टॉपर
Maqsood Alam
(News Head)

केंद्रीय विद्यालय की दसवीं परीक्षा परिणाम में तीन विद्यार्थी रहे स्कूल टॉपर

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

ललन झा@समाचार चक्र

अमड़ापाड़ा। प्रखंड क्षेत्र के सिंगारसी वायु सेना स्टेशन स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय का 10 वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम आ चुका है। शैक्षणिक सत्र: 2025-2026 में इस विद्यालय से सीबीएससी बोर्ड द्वारा आयोजित दसवीं की वार्षिक परीक्षा में कुल 18 विद्यार्थी शामिल हुए और सभी सफल रहे। विद्यालय प्रबंधन ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। स्कूल टॉपर्स में आभाष झा, वंशिका श्री और अमरेश कुमार झा क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। इस परीक्षा परिणाम में आभाष ने 88.40 प्रतिशत अंक प्राप्त किया जबकि वंशिका ने 88 प्रतिशत और अमरेश ने 83 फीशदी अंक प्राप्त किया। यूं तो स्कूल के शेष अन्य बच्चों ने भी रिजल्ट में संतोषप्रद प्रदर्शन किया है। किंतु, उल्लिखित तीनों बच्चों ने पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्कूल सहित परिवार और समाज का मान बढ़ाया है। अन्य छात्र-छात्राओं के लिए भी प्रेरणास्पद बने हैं। केंद्रीय विद्यालय की प्रभारी प्राचार्या सौमी सरकार सहित स्कूल प्रबंधन ने इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया है।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

मेहनत की आग में जो जलते हैं वही दुनिया में मिशाल बनते हैं–

उल्लेखनीय है कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। मेहनत, संघर्ष और धैर्य ही असली रास्ता होता है।इन बच्चों ने अपने जीवन के शुरुआती सफर में ही अन्य बच्चों के लिए यह संदेश दिया है कि वहां तूफान भी हार जाते हैं जहां कश्तियां जिद पे होती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments